फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खबर का असर : सार्वजनिक शौचालय की हुई सफाई

विज्ञापन
सरूरपुर। गांव पांचाली बुजुर्ग में सफाई के बाद सार्वजनिक शौचालय। संवाद
विज्ञापन
सरूरपुर। गांव पांचली बुजुर्ग में कई महीनों से सार्वजनिक शौचालय में फैली गंदगी को ग्राम पंचायत अधिकारी द्वारा साफ कराया गया। बृहस्पतिवार के अंक में अमर उजाला ने इस मुद्दे को गंभीरता से प्रकाशित किया। इसके बाद हरकत में आए अधिकारियों ने शौचालय की सफाई कराई। इसे लेकर ग्रामीणों ने अमर उजाला का आभार व्यक्त किया है।
विज्ञापन

ग्रामीण तरीकत, मोजूद्दीन और अहसान आदि ने बताया कि हर्रा बाईपास रोड पर स्थित सार्वजानिक शौचालय की पिछले कई महीनों से सफाई नहीं हुई थी। शौचालय में न तो पानी की समुचित व्यवस्था थी और न ही सफाईकर्मी नियमित रूप से आते थे। सीटों के आसपास गंदगी जमी हुई थी और नालियां चोक पड़ी हुई थी। हालात यह थे कि मजबूरी में लोग खुले में शौच जाने को विवश हो रहे थे। ग्रामीणों की इस समस्या को लेकर अमर उजाला ने ग्राउंड पर जाकर समस्या को कवरेज कर प्रमुखता से प्रकाशित किया था। इस पर संज्ञान लेते हुए शुक्रवार को शौचालय की सफाई कराई गई। ग्रामीणों ने ग्राम पंचायत अधिकारी से प्रतिदिन शौचालय की सफाई कराने की मांग करते हुए अमर उजाला का आभार व्यक्त किया।

सरूरपुर। गांव पांचाली बुजुर्ग में सफाई के बाद सार्वजनिक शौचालय। संवाद

सरूरपुर। गांव पांचाली बुजुर्ग में सफाई के बाद सार्वजनिक शौचालय। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें