फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योगी के राज्यमंत्री सुरेश राणा के क्षेत्र में अभी तक चल रहे अवैध बूचड़खाने

Sun, 09 Apr 2017 02:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ शामली
विज्ञापन
पशु कटान जारी
विज्ञापन
शासन के निर्देश और प्रशासन की सख्ती के बावजूद पशुओं का अवैध कटान रुकने का नाम नहीं ले रहा है। रविवार को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कैराना के तीतरवाड़ा रोड स्थित एक मकान से अवैध पशु कटान पकड़ने के साथ ही सात जिंदा भैंस और एक कटिया मुक्त कराई। पुलिस को देखकर आरोपी फरार हो गए। यह राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) सुरेश राणा का क्षेत्र हैं।
विज्ञापन

मौके पर जिंदा खड़ी थीं चार भैंस और तीन कटिया

जिंदा भैंस पकड़ी गई
कोतवाली प्रभारी राजकुमार शर्मा के नेतृत्व में पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर तीतरवाड़ा रोड चुंगी के पास स्थित खुर्शीद के मकान पर छापा मारा। मौके पर चार-पांच लोगों ने अवैध रूप से एक भैंस का वध कर रखा था। जबकि चार भैंस और तीन कटिया मौके पर जिंदा खड़ी थीं, उनका भी वध करने की तैयारी की जा रही थी। पुलिस को देखकर आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने सातों पशुओं को कब्जे में लेने के साथ ही भैंस के अवशेष और मांस को जमीन में दबवा दिया।
विज्ञापन

आरोपियों के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम की धाराओं में मुकदमा दर्ज

अवैध बूचड़खाने
मकान मालिक खुर्शीद निवासी तीतरवाड़ा रोड और फरार आरोपियों के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया। कोतवाली प्रभारी राजकुमार शर्मा ने बताया कि अवैध कटान प्रतिबंधित होने के बावजूद मकान के अंदर पशुओं का अवैध रूप से कटान करने के आरोप में पांच आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है। उनके क्षेत्र में अवैध पशु कटान और गोहत्या किसी भी कीमत पर नहीं होने दी जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें