फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा, पालिका और तहसील प्रशासन बना अंजान

विज्ञापन
विज्ञापन
सरधना। नगर के मोहल्ला छावनी में स्थित नजूल की भूमि पर माफिया ने अवैध कब्जा कर कॉलोनी काट दी। आरोपियों द्वारा काटी जा रही कॉलोनी की पालिका व तहसील प्रशासन को भनक तक नहीं है। जिस नजूल की भूमि पर आरोपियों ने कब्जा किया है, वह तहसील, नगर पालिका प्रशासन से महज 100 मीटर की दूरी पर है, पर अधिकारियों ने वहां तक जाना जरूरी नहीं समझा।
विज्ञापन

नगर पालिका की अधिकांश नजूल की भूमि पर भूमाफिया ने कब्जा कर लिया है। बची हुई जमीन पर भी आरोपियों की निगाहें जमी हैं। सभासदों ने भी बोर्ड बैठक में इस मुद्दे काे उठाया है। आरोप है कि नजूल लिपिक की आरोपियों से साठगांठ के चलते पालिका प्रशासन ने अवैध कब्जे पर रोक नहीं लगाई है। नगर के मोहल्ला आंशिक छावनी आबादी के बीच में नगर पालिका की करीब तीन बीघा जमीन है। जिसकी कीमत करोड़ों में बताई जा रही है। पिछले कुछ दिनों से इस भूमि पर नजूल लिपिक की साठगांठ के चलते अवैध कब्जा किया जा रहा है। आरोपियों ने पहले जमीन को घेरकर नींव भरी। इसके बाद इस भूमि पर निर्माण कार्य शुरू कर दिया। इसे लेकर वार्ड सभासद यूसुफ अंसारी व शाहिद मलिक समेत अन्य सभासदों ने बोर्ड बैठक में मामले को उठाया था, लेकिन पालिका प्रशासन ने अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की है।
सभासदों का कहना है कि मामले की शिकायत उच्चाधिकारियों की जाएगी। इसे लेकर सभासदों में विचार चल रहा है। बताया कि पालिका प्रशासन के अधिकारियों की साठगांठ के चलते नजूल की करीब 75 प्रतिशत भूमि पर अवैध कब्जा हो चुका है। यदि पालिका प्रशासन की इसी तरह की कार्यशैली रही तो जल्द ही नगर नजूल मुक्त हो जाएगा। स्थानीय लोगों का कहना है कि नगर में नजूल की भूमि पर अवैध कब्जा नजूल बाबू व लेखपाल की साठगांठ के बिना संभव नहीं है।
विज्ञापन

नजूल लिपिक मनोज कुमार का कहना है कि अवैध कब्जे की शिकायत पर राजस्व विभाग को दो बार पत्र भेजकर अवगत कराया गया है। लेकिन राजस्व विभाग की टीम पैमाइश के लिए नहीं पहुंची है।
चेयरपर्सन सबीला बेगम का कहना है कि मोहल्ला छावनी में नगर पालिका की भूमि पर अवैध कब्जे का मामला संज्ञान में आया है। नजूल लिपिक को जांच कर कार्रवाई के लिए निर्देश दिए गए हैं। कोई कार्रवाई नहीं होने पर टीम भेजकर कब्जा रुकवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें