फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रास्ते पर कब्जे के विरोध में सैन्यकर्मी को धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
सरधना। कश्मीर में तैनात गांव कालंद निवासी आर्मी के जवान धर्मदत्त शर्मा पुत्र रविंद्रपाल शर्मा की जमीन के रास्ते पर अवैध कब्जे का विरोध करने पर आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी है। पीड़ित न्याय के लिए तहसील के चक्कर काट रहा है। लेकिन उसकी कोई सुनवाई नहीं हो रही है।
विज्ञापन

गांव कालंद निवासी धर्मदत्त शर्मा ने एसडीएम को दी शिकायत में बताया कि वह भारतीय सेना में एयर डिफेंस में सेवारत है। वह जम्मू-कश्मीर में तैनात है। सैन्यकर्मी की गांव पौहल्ली में जमीन है। आरोप है कि कुछ लोग उसकी जमीन पर जाने वाले रास्ते पर कब्जा कर रहे हैं। आरोपियों ने रास्ते पर अवैध कब्जा करते हुए नींव भर दी है। विरोध करने पर आरोपी जवान को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। परेशान सैन्यकर्मी ने तहसील पहुंच कर एसडीएम से शिकायत करते हुए रास्ता कब्जा मुक्त कराने की मांग की है। एसडीएम दीक्षा जोशी ने शिकायत की जांच के लिए राजस्व टीम को निर्देश देते हुए कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें