फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रात में माफिया कर रहे अवैध खनन, फसल हो रहीं नष्ट, किसान परेशान

विज्ञापन
दौराला क्षेत्र में जेसीबी से होता अवैध खनन। - फोटो : LAWARD
विज्ञापन
लावड़/दौराला(मेरठ)। लावड़ व दौराला क्षेत्र में खनन माफिया बेखौफ होकर जेसीबी से धरती का सीना चीर रहे हैं। जिस कारण आस-पास के खेत मालिक परेशान हैं। लावड़ के देदवा गांव में रात के अंधेरे में व मछरी गांव के पास दिन व रात में जेसीबी से खनन कर डंपर से मिट्टी भेेजी जा रही है। बावजूद इसके बाद भी पुलिस प्रशासन मौन है।
विज्ञापन

देदवा गांव निवासी चरण सिंह, धीर सिंह, रणधीर सिंह, वीर सिंह ने बताया कि चारों भाईयों के खेतों के पास खसरा संख्या 496 है। आरोप है कि खेत मालिक रात के अंधेरे में अवैध रूप से जेसीबी से मिट्टी का खनन करा रहा है। जिस कारण आस-पास की उपजाऊ जमीन प्रभावित हो रही है। वहीं, खेतों में खड़ा गन्ना भी यहां से गुजरने वाले डंफर के कारण नष्ट हो रहा है। इसके अलावा दौराला निवासी भाकियू नेता नवाब सिंह अहलावत ने बताया कि मछरी गांव के पास अवैध रूप से मिट्टी का खनन हो रहा है। ठेकेदार बिना परमिशन के जगह-जगह से मिट्टी का खनन कर रेलवे दोहरीकरण में मिट्टी को बेच रहा है। जब विरोध किया गया तो ठेकेदार ने खनन का कार्य रोकने से मना कर दिया। नवाब सिंह अहलावत ने बताया कि ठेकेदार एक मीटर की जगह खेतों से दो से ढाई मीटर गहरा खुदाई करा रहा है। जो नियम के विरूद्घ है। जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर खनन का कार्य रोके जाने की मांग की है। एसडीएम सरधना अमित कुमार भारतीय का कहना है कि मामले की जांच कराई जाएगी। यदि अवैध रूप से खनन हो रहा है तो कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें