फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खनन मामला: सहारनपुर में भिड़े दो पक्ष, जमकर चले लाठी-डंडे, 9 को भेजा जेल

Sat, 29 Dec 2018 11:38 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
दो पक्षों में संघर्ष - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

यूपी के सहारनपुर में खनन लदे वाहन निकालने को लेकर दो पक्षों में संघर्ष हो गया। पुलिस ने इस मामले में दोनों पक्षों की तहरीर पर 17 नामजद और छह अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करते हुए नौ आरोपियों को जेल भेज दिया है।

विज्ञापन


बता दें कि शाहपुर कुंडा घाट पर रेत खनन का काम चल रहा है। शुक्रवार शाम खनन से लदे वाहन खेतों से निकालने को लेकर दो पक्षों में संघर्ष हो गया था। इसमें दोनों पक्षों के रिफाकत, शराफत, नसीम, साजिद और राशिद घायल हो गए थे। सूचना मिलने पर पुलिस ने किसी तरह हालात पर काबू पाया था। पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया था। 

मामले में दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर आरोप लगाते हुए कोतवाली में तहरीरें दी थी। गांव कुंडा खुर्द निवासी एक पक्ष के नसीम ने कोतवाली में दर्ज कराई गई रिपोर्ट में कहा कि वह खनन में साझीदार है। शुक्रवार को वह गांव नगला रतनपुरी मुजफ्फरनगर निवासी खनन ठेकेदार पंकज राठी और इकबाल गांव कुंडा खुर्द निवासी मुरसलीन और मोबीन के साथ अपनी खान पर बैठे थे। कुछ ट्रैक्टर चालकों के ट्रैक्टर ट्राली से रास्ते में एक किसान के कुछ गेहूं की फसल खराब हो गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि इसी बात से नाराज रफाकत, शराफत, राशिद, साजिद, इंतजार, आबिद, मोहम्मद, इकराम, गुलजार, गुलफाम व चार अन्य लोगों ने गाली गलौच करते हुए लाठी डंडों व धारदार हथियारों से उन पर जानलेवा हमला कर दिया।

वहीं, दूसरे पक्ष के गांव कुंडा खुर्द निवासी रिफाकत ने दर्ज कराई गई रिपोर्ट में कहा कि उनके खेत यमुना किनारे पर है। यहां बड़ौत बागपत निवासी ठेकेदार पंकज राठी और नसीम आदि यमुना नदी में खनन का कार्य कर रहे हैं। आरोप है कि इनके खनन से लदीं ट्रैक्टर ट्रालियों ने उनके खेत में खड़ी गेहूं की फसल को बर्बाद कर दिया है। आरोप है कि शुक्रवार को जब किसान राशिद, शराफत, साजिद, इंतजार ने उनकी खान में जाकर ट्रैक्टर निकलने से मना किया तो ठेकेदार पंकज, नसीम, मोबीन, मुस्तकीम, मुरसलीन, शमीम, इकबाल, नौशाद और दो अन्य लोगों ने लाठी डंडों और धारदार हथियारों से हमला कर दिया। पुलिस ने दोनों पक्षों के मुकदमे दर्ज कर गिरफ्तार नौ आरोपियों को जेल भेज दिया। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि बाकी फरार आरोपियों की गिरफ्तारी को दबिश दी जा रही है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें