फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: ट्राई साइकिल के बॉक्स से बरामद की अवैध शराब

Sun, 25 Jan 2026 07:42 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
मोदीपुरम। दौराला पुलिस ने सिवाया टोल प्लाजा पर चेकिंग के दौरान ट्राई साइकिल के बॉक्स में देसी शराब के 67 पाउच लेकर जा रहे दिव्यांग को पकड़ लिया। पुलिस ने शराब कब्जे में लेते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

सीओ दौराला प्रकाश चंद्र अग्रवाल ने बताया कि रविवार को दौराला पुलिस सिवाया टोल प्लाजा पर चेकिंग कर रही थी। चेकिंग के दौरान पुलिस ने सूचना पर इलेक्ट्रिक वाली ट्राई साइकिल सवार एक दिव्यांग को रोक लिया। पुलिस ने तलाशी ली तो दिव्यांग की ट्राई साइकिल के बक्से से 67 देशी शराब के टेट्रा पैक बरामद हुए। पुलिस तस्कर को पकड़ कर थाने ले आई। पुलिस पूछताछ में तस्कर ने अपना नाम भराला गांव निवासी प्रदीप कुमार बताया। पुलिस ने तस्कर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें