फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: आर्य समाज ने राष्ट्र रक्षा यज्ञ कराया

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

मेरठ। आर्य समाज बुढ़ाना गेट की ओर से राष्ट्र रक्षा यज्ञ कराया गया। यज्ञ राजेंद्र शास्त्री ने संपन्न कराया। यजमान के रूप में रेखा गुप्ता, अंकित गुप्ता और प्रशंसा गुप्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रिय बालक केशव गुप्ता ने की। गीतकार कुलदीप आर्य ने भक्ति गीतों से मंत्रमुग्ध कर दिया। उन्होंने ईश्वर का गुणगान करते हुए सभी के कष्ट मिटाने की प्रार्थना की। मेरा रंग दे बसंती चोला गीत के साथ स्वतंत्रता सेनानियों को नमन किया गया।
विज्ञापन

जिला प्रधान सुशील बंसल ने कहा कि हम अपनी संस्कृति को भूलते जा रहे हैं। उन्होंने बचपन की एक कविता का स्मरण कराया, जो बाल हकीकत राय के बलिदान पर आधारित थी। उन्होंने कहा कि बच्चों को पूर्वजों के इतिहास के बारे में बताना जरूरी है। संचालन संजय गुप्ता ने किया। कार्यक्रम में सोम प्रकाश रस्तोगी, अशोक सुधाकर, सत्य प्रकाश गुप्ता, दिनेश कक्कड़, विजय आर्य, अनिल गुप्ता, गीता बंसल, आभा त्यागी, सुधा शर्मा रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें