फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध निर्माण को ध्वस्त कराया

विज्ञापन
विज्ञापन
मवाना। हस्तिनापुर रोड स्थित कब्रिस्तान एवं माता की करोड़ों रुपये की भूमि पर किए जा रहे अवैध निर्माण को बृहस्पतिवार को नगर पालिका ने पुलिस फोर्स के साथ ध्वस्त कर दिया।
विज्ञापन

हस्तिनापुर रोड पर कब्रिस्तान एवं माता की भूमि है। जिसकी करोड़ों रुपये कीमत बताई जा रही है। इस पर जुलाई में अवैध रूप से कब्जा कर निर्माण कार्य शुरू किया गया था। इसकी जानकारी होने पर अमर उजाला ने मुहिम शुरू की। सत्तारूढ़ पार्टी के कुछ लोग भी अवैध निर्माण करने वालों के साथ लगे हैं। जिसके चलते माता की भूमि पर खडे़ सैकड़ों वर्ष पुराने पीपल के पेड़ बिना अनुमति के कटवा दिए। माता ट्रस्ट के लोगों ने इसकी सीएम पोर्टल पर शिकायत की। पर्दे के पीछे अवैध निर्माण करने वालों ने हरसंभव प्रयास किया कि मामला शांत हो जाए तथा उनका निर्माण पूरा कर लें। उपजिलाधिकारी के आदेश पर पैमाइश कराने पहुंची टीम के साथ ट्रस्ट के लोगों को अवैध कब्जा करने वालों ने धमकाया। जिसमें पीड़ित की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई। वहीं, अधिकारियों द्वारा लगातार ट्रस्ट के लोगों को टरकाया जाता रहा। जिसको अमर उजाला द्वारा जनता के सामने लाया गया। जिस पर डीएम ने संज्ञान लिया। जिसके बाद तहसील और नगर पालिका के अधिकारी सक्रिय हुए। नगर पालिका द्वारा बीती चार सितंबर को उक्त कब्जे एवं निर्माण को अवैध मानते हुए तीन दिन में स्वयं गिराने का नोटिस दिया था। नगर पालिका के ईओ, तहसीलदार अजय उपाध्याय, थाना प्रभारी सतीश कुमार आज भारी पुलिस फोर्स तथा नगर पालिका की टीम जेसीबी के साथ मौके पर पहुंची तथा अवैध निर्माण को ध्वस्त करा दिया। हालांकि अभी कब्रिस्तान की शेष भूमि पर काफी पक्का निर्माण है। इस पर नगर पालिका और न ही स्थानीय अधिकारी कुछ बोल रहे हैं। नगर में तालाब, कब्रिस्तान आदि सरकारी भूमि पर काफी कब्जा है। लेकिन उस ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें