फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौ अवैध कालोनियों में हुई पैमाइश, हड़कंप

Tue, 29 Dec 2015 01:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
अवैध कालोनियों के खिलाफ एमडीए ने अभियान छेड़ दिया है। सोमवार को जोन डी की नौ अनाधिकृत कॉलोनियों में जाकर एमडीए टीम ने पैमाइश की। वीसी ने निर्देश दिए हैं कि या तो इन कॉलोनियों को नियमानुसार शुल्क जमाकर नियमित किया जाए। यदि ऐसा नहीं होता है तो इनमें ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की जाए। अभियान से अनाधिकृत कॉलोनी डेवलप करने वाले बिल्डरों में हड़कंप मच है।
विज्ञापन


शहर में लगातार बढ़ती जा रही अवैध कॉलोनियों पर एमडीए अब सक्रियता दिखा रहा है। पचास से ज्यादा कॉलोनियों पर पहले चरण में कार्रवाई होनी है। सोमवार को कई कॉलोनियों का ध्वस्तीकरण भी होना था, पर पुलिस न मिलने के कारण एमडीए ने अपना प्लान बदल दिया और जेसीबी के साथ टीम ने नौ कालोनियों की पैमाइश की। हापुड़ रोड, गढ़ रोड तथा मवाना रोड पर तीन-तीन कॉलोनियों की पैमाइश की गई।

जोन डी प्रभारी अजित सिंह त्यागी ने बताया कि नोडल अधिकारी आरएस राठौड़, सतेंद्र यादव, नरेश शर्मा, ओमपाल सिंह आदि के साथ टीम ने सभी जगह विस्तार से पैमाइश कर अपनी रिपोर्ट तैयार की है। मंगलवार को जोन सी में विशेष अभियान चलाने की बात कही जा रही है।
विज्ञापन


...पर परेशानी केवल भाजपाइयों को हुई
इस अभियान के दौरान एमडीए टीम ने तीन सड़कों की नौ कॉलोनियों में पैमाइश की पर परेशानी केवल भाजपाइयों को हुई। नवनिर्वाचित जिला पंचायत सदस्य नितिन खटिक के भाई दिनेश खटिक भाजपा के जिला महामंत्री हैं। उनकी मवाना रोड पर सिद्धबली एंकलेव के नाम से अनाधिकृत कॉलोनी है, जिसे करीब पांच साल हो गए हैं। टीम ने यहां जाकर भी पैमाइश की। दिनेश खटिक का कहना है कि यह कार्रवाई राजनीति से प्रेरित होकर की जा रही है। उन्होंने दावा किया कि इस बाबत उन्होंने सांसद राजेंद्र अग्रवाल को बताया तो उन्होंने एमडीए वीसी से बात की। सांसद के मुताबिक सारे शहर में अवैध निर्माण हो रहा है। बेगमपुल पर निर्माण हो रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें