फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सील गोदाम से मिला अवैध केमिकल

विज्ञापन
विज्ञापन
सील गोदाम से मिला अवैध केमिकल, मुकदमा दर्ज
विज्ञापन

मेरठ। दिल्ली रोड स्थित मेजर ध्यानचंद नगर औद्योगिक क्षेत्र के सील गोदाम से भारी मात्रा में अवैध केमिकल/ पेट्रोलियम पदार्थ बरामद हुआ है। बरामद केमिकल/पेट्रोलियम पदार्थ से जुड़े कागजात न दिखाने पर गोदाम मालिक के खिलाफ आपूर्ति विभाग ने मुकदमा दर्ज कराया गया है।
25 नवंबर, 2019 को केमिकल भरे गोदाम में आग लग गई थी। गोदाम सुपरटेक पामग्रीन निवासी सचिन गुप्ता पुत्र स्व. सुरेंद्र कुमार का था। इसे श्रवण गेरा से किराए पर लिया गया था। इसके बाद पास ही स्थित सचिन का एक और गोदाम सील कर दिया गया। मौके से छह नमूने जांच के लिए उठाए गए थे। फरवरी, 2020 में जिला पूर्ति अधिकारी ने प्रशासन को पत्र लिख कर गोदाम की सील खोलने के लिए मजिस्ट्रेट नियुक्त करने की मांग की थी। कोरोना के कारण यह प्रक्रिया पूरी नहीं हो पाई थी।
विज्ञापन

एडीएम सिटी ने हाल ही में एसीएम (तृतीय) एसके श्रीवास्तव को मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया। करीब 14 महीने बाद डीएसओ नीरज सिंह की मौजूदगी में टीम ने गोदाम की सील खोली तो वहां 159 केमिकल/ पेट्रोलियम पदार्थ भरे ड्रम (150 लीटर/ ड्रम) मिले। इससे साबित होता है कि किस तरह यहां लोगों के जीवन से खिलवाड़ किया जा रहा था। इसके अलावा 28 खाली ड्रम, 20 लीटर क्षमता की 83 प्लास्टिक केन सहित काफी सामान बरामद हुआ।
विज्ञापन

---कोट---
23850 लीटर हुई बरामदगी
ड्रमों में 23850 लीटर अवैध केमिकल/पेट्रोलियम पदार्थ बरामद हुआ है। गोदाम संचालक के विरुद्ध आवश्यक वस्तु अधिनियम की धारा 7 और 3 के तहत ब्रह्मपुरी थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है।
- नीरज सिंह, जिला पूर्ति अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें