फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: भाषण प्रतियोगिता में इकरा रही प्रथम

Sat, 01 Nov 2025 06:13 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
आर्य कन्या इंटर कालेज में भाषण प्रतियोगिता में प्रतिभाग करती छात्रा। (स्त्रोत कालेज) मवाना।
विज्ञापन
आर्य कन्या इंटर कॉलेज में रंगोली, भाषण व निबंध प्रतियोगिताओं का आयोजन
विज्ञापन

मवाना। आर्य कन्या इंटर कॉलेज में सरदार पटेल की 150 वीं जयंती के उपलक्ष में रंगोली, भाषण व निबंध प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। भाषण प्रतियोगिता में इकरा व निबंध प्रतियोगिता में वर्षा निबंध प्रतियोगिता में वर्षा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

निबंध प्रतियोगिता का शीर्षक था सशक्त राष्ट्र के निर्माण में सरदार वल्लभभाई पटेल का योगदान। नागरिक शास्त्र प्रवक्ता डा. संगीता जैन एवं इतिहास प्रवक्ता कविता रस्तोगी ने सरदार पटेल के राष्ट्र निर्माण के विषय में छात्राओं को महत्वपूर्ण जानकारी दी। भाषण प्रतियोगिता में इकरा ने प्रथम वर्षा ने द्वितीय एवं मानसी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। निबंध प्रतियोगिता में वर्षा ने प्रथम वैष्णवी ने द्वितीय व इकरा तीसरे स्थान पर रहीं। इल्मा व निशा को सांत्वना पुरस्कार देकर सम्मानित किया। प्रधानाचार्य आशा भारती ने सभी छात्रों को पुरस्कृत कर उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम में ऋतु रस्तोगी, पूजा सिंह, आशा रानी, वंदना, विनय कुमारी ,अनीता रानी चंद्रप्रभा पाल, स्वीटी गौतम, दीपा, अंतिमा ,यशिका आदि सभी का योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें