मवाना। लक्खी मेला मखदूमपुर का विधि विधान के साथ शनिवार को शुभारंभ हो गया। जिसके लिए श्रद्धालुओं का भैंसा बोगी, ट्रैक्टर ट्राली आदि से वहां जाना शुरू हो गया है। इस मेले में लाखों की संख्या में श्रद्धालु गंगा में डुबकी लगाते हैं। मुख्य स्नान पांच नवंबर का है। पांच दिवसीय मेले के लिए गांवों आदि से श्रद्धालु परिवार सहित भैंसा बोगी और ट्रैक्टर ट्राली आदि वाहनों से जाने शुरु हो गए हैं। श्रद्धालुओं के कारण नगर के मुख्य मार्ग पर जाम के हालात पैदा होने लगे हैं। शनिवार को काफी संख्या में श्रद्धालु गंगा मेले के लिए रवाना हुए।