फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: IIT से पढ़ा इंजीनियर फांसी पर झूला, सुसाइड नोट में महिला डॉक्टर का जिक्र, लिखा-शव मेडिकल छात्रों को देना

Mon, 04 Aug 2025 11:53 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ/ आगरा

सार

मेरठ निवासी और IIT मुंबई से पढ़े इंजीनियर रोहित कुमार ने आगरा के एक होटल में आत्महत्या कर ली। सुसाइड नोट में एक महिला चिकित्सक का जिक्र करते हुए अंगदान की इच्छा जताई। पुलिस जांच में जुटी है।

विज्ञापन
Crime demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के पंचकुइयां इलाके में स्थित एक होटल में मेरठ निवासी और IIT मुंबई से पढ़े इंजीनियर रोहित कुमार (30) ने आत्महत्या कर ली। उनका शव सोमवार सुबह होटल के कमरे में फंदे से लटका मिला। कमरे से बरामद एक पेन ड्राइव में सुसाइड नोट मिला है, जिसमें एक महिला चिकित्सक का नाम और अंगदान की बात लिखी गई है।

रोहित ने रविवार शाम होटल खुबसुरत के कमरा नंबर 204 में चेक-इन किया था। सोमवार सुबह काफी देर तक बाहर न आने पर स्टाफ को संदेह हुआ। जब पुलिस पहुंची और कमरा खुलवाया गया, तो रोहित का शव पंखे से लटका मिला। मौके पर पहुंची फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut: राज्य मंत्री दिनेश खटीक का हालचाल जानने पहुंचे सीएम योगी, सर्किट हाउस में करेंगे रात्रि प्रवास

पुलिस के अनुसार, पेन ड्राइव में मौजूद सुसाइड नोट में एक महिला डॉक्टर का नाम है, जो पहले आगरा में तैनात थीं, अब दूसरे जिले में कार्यरत हैं। रोहित ने अपने नोट में लिखा कि उसके शव को परिजन या रिश्तेदारों को न सौंपा जाए, बल्कि मेडिकल छात्रों की पढ़ाई के लिए उपयोग किया जाए। उन्होंने अपने अंगदान की भी इच्छा जाहिर की।

फिलहाल आत्महत्या के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं है। पुलिस महिला डॉक्टर और अन्य संबंधित बिंदुओं पर जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें