फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: आईआईएमटी ने जैस क्रिकेट एकेडमी को हराकर फाइनल जीता

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मेरठ। आईआईएमटी क्रिकेट मैदान में चल रही अंडर-17 चैंपियंस ट्रॉफी में बृहस्पतिवार को फाइनल मैच आईआईएमटी और जैस क्रिकेट एकेडमी के बीच हुआ। इसमें आईआईएमटी ने फाइनल जीतकर ट्रॉफी पर कब्जा किया।
आईआईएमटी क्रिकेट एकेडमी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 25 ओवर में 9 विकेट पर 187 रन बनाए। इसमें आदित्य ने 35, भानु ने 26, वंश ने 30 रन बनाए। गेंदबाजी में जैस क्रिकेट एकेडमी की ओर से प्रशांत, जयदीप और सिद्धार्थ ने दो-दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी जैस क्रिकेट एकेडमी की टीम 161 रन पर ऑल आउट हो गई। आईआईएमटी ने 26 रन से मैच जीता। जैस की ओर से विनायक ने 64, उबेश ने 35 रन की पारी खेली।
विज्ञापन
विज्ञापन

आईआईएमटी की ओर से नमित ने 2, दीपेश, धीरज ने एक-एक विकेट लिया। प्लेयर ऑफ द मैच नमित को चुना गया। सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज विनायक वत्स, गेंदबाज जयदीप रहे। इस मौके पर आईआईएमटी क्रिकेट एकेडमी के निदेशक उदित, आशीष आदि ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें