फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: विज्ञान मेले में नन्हे वैज्ञानिकों के मॉडल देखकर हुए हैरान

विज्ञापन
दौराला - विज्ञान मेले में अतिथियों को मॉडल के बारे में जानकारी देते बच्चे। स्रोत : संस्थान
विज्ञापन
दौराला। गांव पबरसा स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय में विज्ञान मेले का आयोजन किया गया। अगस्त्य इंटरनेशनल फाउंडेशन और हुंडई मोटर्स के संयुक्त तत्वावधान में विद्या वाहिनी कार्यक्रम के तहत आयोजन किया गया। मेले में विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया। उन्होंने दैनिक जीवन में उपयोग होने वाली कम लागत की सामग्री का उपयोग करते हुए मॉडल तैयार किए। छात्रों ने मॉडलों को प्रदर्शित कर उनके पीछे के वैज्ञानिक सिद्धांतों को समझाया। नन्हें वैज्ञानिकों के भूगोल और अंतरिक्ष विज्ञान, दिन और रात का मॉडल, सौर मंडल का मॉडल, चंद्रयान-3 रॉकेट लॉन्चर मॉडल, मानव शरीर विज्ञान, पर्यावरण और कृषि विज्ञान, अभियांत्रिकी और तकनीक मॉडल आकर्षण का केंद्र रहे। विद्या वाहिनी टीम के सदस्य मोहित अरोड़ा, विज्ञान अध्यापिका संगीता ने कहा कि विज्ञान मेला करके सीखने की पद्धति को सशक्त करता है और बच्चों में वैज्ञानिक सोच को प्रेरित करता है।

दौराला - विज्ञान मेले में अतिथियों को मॉडल के बारे में जानकारी देते बच्चे। स्रोत : संस्थान

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें