फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: आईआईएमटी की 104 रन से शानदार जीत

Thu, 18 Dec 2025 01:46 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। किला रोड स्थित गेम सिटी एरेना में चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट में बुधवार को आईआईएमटी और जीसीए क्रिकेट एकेडमी के बीच मैच हुआ। इसमें आईआईएमटी की टीम ने 104 रन से शानदार जीत दर्ज की।
विज्ञापन

आईआईएमटी की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 40 ओवर में 5 विकेट खोकर 350 रन बनाए। टीम की ओर से भानु ने 60 गेंद में 97 रनों की आक्रामक पारी खेली। गौरव ने 68 गेंदों में 82 रन बनाकर पारी को मजबूती दी। गेंदबाजी में जीसीए क्रिकेट एकेडमी की ओर से आरव तोमर, शिवम, प्रमोद कुमार और सुरेश गुप्ता ने 1-1 विकेट लिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी जीसीए क्रिकेट एकेडमी की टीम 40 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 254 रन ही बना सकी। टीम के लिए प्रमोद कुमार ने शानदार शतक लगाते हुए 98 गेंदों में 114 रन बनाए, जबकि श्याम कुमार ने 42 गेंदों में 37 रनों का योगदान दिया। गेंदबाजी में आईआईएमटी की ओर से बल्लो ने 2 विकेट झटके, वहीं यादव, द्रोणाचार्य चौधरी और भानु को 1-1 विकेट मिला। भानु को मैन ऑफ द मैच चुना गया। गेम सिटी एरेना के महाप्रबंधक नलिन अग्रवाल ने सभी खिलाड़ियों को सम्मानित किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें