फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: एशियन शूटिंग चैंपियनशिप में चिराग का चयन

Thu, 18 Dec 2025 01:45 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। जूनियर एशियन शूटिंग चैंपियनशिप का आयोजन दो फरवरी से दिल्ली में किया जाएगा। प्रतियोगिता में मेरठ के शूटर चिराग शर्मा भी प्रतिभाग करेंगे। उनका चयन जूनियर एयर पिस्टल पुरुष वर्ग में किया गया है। चिराग यहां मेरठ में रोहटा रोड स्थित शूटिंग एकेडमी में तैयारी करते हैं। इससे पहले भी कई प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर मेरठ का नाम रोशन कर चुके हैं। कोच अभिनव ने बताया कि वह इस प्रतियोगिता में भी पदक लाकर मेरठ का नाम रोशन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें