फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगर चाहते हो अपने शहर 'मेरठ' को स्मार्ट बनाना, तो आज यहां करें वोटिंग

Fri, 03 Mar 2017 05:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
विज्ञापन
स्मार्ट सिटी के लिए वोटिंग
विज्ञापन
अपने शहर को स्मार्ट सिटी में शामिल कराने के लिए शहरवासियों को एक बार फिर से वोटिंग करने का मौका मिलने जा रहा है। बृहस्पतिवार सुबह दस बजे से स्मार्ट सिटी के लिए वोटिंग खोली जा रही है। माय जीओवी डॉट इन पर जाकर शहरवासी अपने शहर के लिए वोट कर सकते हैं। हालांकि इस बार वोटिंग से पहले नगर निगम की ओर से व्यापक प्रचार न होना भी भारी पड़ सकता है। 
विज्ञापन


मेरठ इससे पहले दो चरणों में स्मार्ट सिटी की दौड़ में पिछड़ चुका है। अब मेरठ को मिशन स्मार्ट सिटी राउंड तीन में एक बार फिर मौका मिल रहा है। आज से अपने प्रिय शहर को स्मार्ट सिटी की दौड़ में शामिल कराने के लिए ऑनलाइन वोटिंग खोली जा रही है। 

ये हैं सात बिंदु
माय जीओवी डॉट इन वेबसाइट पर वोटिंग के लिए सात बिंदु तय किए गए हैं। इनमें स्मार्ट अर्बन इकॉनोमी, अर्बन मोबिलिटी, सेफ्टी एंड सिक्योरिटी, सोलिड वेस्ट मैनेजमेंट, अंडरग्राउंड इलेक्ट्रिक वायर, ई-गवर्नेंस और वाटर सप्लाई जैसे बिंदु हैं। इन बिंदुओं को वरीयता के आधार पर चुनाव होगा।
विज्ञापन


पहले भी बंपर वोटिंग
शहरवासियों ने अपने शहर को स्मार्ट सिटी में शामिल कराने के लिए पहले भी बंपर वोटिंग की थी। इस बार भी ऐसा ही होने की पूरी कोशिश है।

वेबसाइट पर करें मेरठ सर्च
निगम के आईटी ऑफिसर अंचल गुप्ता ने बताया कि वोटिंग दोपहर एक बजे से शुरू होगी। शहर को स्मार्ट सिटी में शामिल कराने में सहयोग दें। उन्होंने बताया कि पहले वेबसाइट पर जाकर सर्च के ऑप्शन में जाकर मेरठ लिखें। इसके बाद स्मार्ट सिटी से जुड़े बिंदु मिल जाएंगे और उन पर मेरठ के लिए वोटिंग कर सकते हैं। 

नहीं की गई उचित तैयारी
पिछली बार निगम ने लोगों को वोट करना भी सिखाया था और इसके लिए पूरा प्रचार प्रसार भी किया था। इस बार चुपचाप स्मार्ट सिटी के लिए वोटिंग आरंभ की जा रही है। पिछली बार अलग-अलग वर्गों के साथ कंसलटेंट की टीम ने भी बात करके वोटिंग के लिए प्रोत्साहित किया था। इस बार कम उत्साह होने के कारण मेरठ का स्मार्ट सिटी का सपना कहीं फिर से दूर की कौड़ी न बन जाए। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें