फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हड्डियां मजबूत रखनी हैं तो योग-व्यायाम करें

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। राष्ट्रीय हड्डी और जोड़ सप्ताह पर रविवार को बच्चा पार्क स्थित आईएमए हॉल में बुजुर्गों के लिए निशुल्क जेरियाट्रिक ओपीडी चिकित्सा शिविर लगाया गया। इसमें 65 बुजुर्ग मरीजों की हड्डियों की जांच की गई और उन्हें विशेषज्ञ परामर्श दिया गया।
विज्ञापन

वरिष्ठ अस्थिरोग विशेषज्ञ डॉ. ज्ञानेश्वर टोंक ने बताया कि हड्डियों को मजबूत रखना है तो योग और व्यायाम करें। पैदल चलें। डॉ. आलोक अग्रवाल ने कहा कि सब्जियां खाएं, फल खाएं। मोटा अनाज का सेवन करें। डॉ. अनिल शर्मा ने बताया कि खुद को जितना सक्रिय रखेंगे और खानपान का ध्यान रखेंगे उतना हड्डियां मजबूत रहेंगी। इस दौरान डॉ. अनिल तनेजा, डॉ. सुधाकर जैन और डॉ. लोकेश मराठा ने मरीजों को परामर्श दिया। डॉ. कृतेश मिश्रा ने बताया कि हड्डियों की बीमारी ऑस्टियोपोरोसिस बुजुर्गों में हड्डियों के टूटने का एक प्रमुख कारण है और समय रहते इसकी जांच एवं उपचार जरूरी है। इस दौरान आईएमए के सचिव डॉ. सुमित उपाध्याय भी मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें