फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: हाईवे पर स्काॅर्पियो सवार युवकों ने जमकर मचाया उत्पात, बोनेट पर रखकर छोड़े स्काई शॉट

विज्ञापन
दिल्ली देहरादून हाईवे पर कार की छत से स्काई शॉट छोड़ते युवक। स्रोत सोशल मीडिया।
विज्ञापन
मेरठ। सोशल मीडिया पर मंगलवार को एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें स्काॅर्पियो समेत तीन कारों के काफिले में चलती गाड़ी की छत से स्काई शॉट छोड़े जा रहे है। कारों का काफिला बागपत फ्लाईओवर की सर्विस रोड से होते हुए दिल्ली की ओर जाता दिख रहा है। यह कारें सुभारती चौकी के सामने से भी होकर गुजरने की बात सामने आई है। कारों की बराबर से जा रही छात्राएं भी स्कार्पियो की छत से छोड़े जा रहे स्काई शॉट से बाल-बाल बचीं। इस दौरान कार सवारों ने हाईवे पर जमकर उत्पात मचाया। वीडियो की पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन

दरअसल, दिल्ली देहरादून हाईवे पर हुड़दंग करते हुए तीन कार सवार युवकों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें एक स्कार्पियो पर लाल-नीली बत्ती लगी है और दो अन्य कार बिना नंबर की है। वीडियो में तीन कार सवार युवक उत्पात करते हुए जा रहे है। वायरल वीडियो में तीनों कार के शीशे काले नजर आ रहे हैं। इस दौरान युवकों द्वारा काले रंग की स्कॉर्पियो की छत पर रखी स्काई शॉट छोड़ते हुए गाड़ियों को दौड़ा रहे है। स्काई शॉट छोड़ने के दौरान कारों के बराबर से कुछ महिलाएं व युवती जा रही थी और उसी दौरान आरोपी की कार से स्काई शॉट चलते है तो वे डर जाती हैं। घटना का वीडियो एक युवक ने अपने मोबाइल में कैद कर लिया और यह सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वायरल वीडियो पुलिस के पास पहुंचा। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है कि वायरल वीडियो कब का है। इसकी जांच की जा रही है। जांच के बाद आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

दिल्ली देहरादून हाईवे पर कार की छत से स्काई शॉट छोड़ते युवक। स्रोत सोशल मीडिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें