फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिल नहीं तो सिटी स्टेशन पर सामान फ्री

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। स्टेशन पर फर्जी वेंडरों पर लगाम कसने के लिए रेलवे ने अनोखा प्रयोग शुरू किया है। स्टेशन पर कोई भी सामान खरीदने पर अगर आपको वेंडर बिल नहीं देता है तो आप सामान को फ्री में लेने के हकदार होंगे। यह फैसला रेलवे मंत्रालय की ओर से लिया गया है। पिछले कुछ वर्षों में रेलवे में फर्जी वेंडरों की भरमार रही है। इस कदम से स्टेशनों पर मिलने वाले भोजन की शुद्घता की गांरटी भी मिल सकेगी।
विज्ञापन

रेल मंत्री पीयूष गोयल ने ट्विटर और फेसबुक एकाउंट पर इस योजना की वीडियो भी अपलोड की है। जिससे अधिक से अधिक यात्रियों को इस बारे में पता चल सके। आमतौर पर स्टेशनों पर सामान लेते समय बिल नहीं दिया जाता है। हाल ही में वेंडरों पर रेलवे के तय रेट से ज्यादा रेट पर सामान बेचने के आरोप भी लगते आए हैं। इससे वेंडरों को भी रेल सूची के अनुसार ही सामान देना होगा।
स्टेशन पर लगाए गए नोटिस्र
सिटी स्टेशन पर स्थित वेंडर स्टॉल पर नोटिस लगा दिए गए हैं। हालांकि, नोटिस में ‘बिल नहीं तो खाना फ्री’ लिखा है। लेकिन रेलवे ने सभी सामान पर ऐसा आदेश जारी किया है। स्टेशन पर आने वाले यात्रियों को इस तरह के नोटिस के बारे में वेंडर नहीं बता रहे हैं। अगर आप स्टेशन पर किसी भी सामान को खरीद रहे हैं अगर आपको बिल नहीं दिया जा रहा है तो आप इसकी शिकायत वाणिज्य निरीक्षक या रेलवे सुरक्षा बल को कर सकते हैं।
विज्ञापन

ट्वीट की भी है सुविधा
अगर आपको स्टेशन से भी अधिकारी इस मामले में मदद नहीं करते हैं तो आप रेलवे के आधिकारिक ट्विटर एकाउंट पर ट्वीट कर सकते हैं। ट्वीट करने के दस मिनट बाद ही आपकी शिकायत पर संज्ञान लिया जाएगा। यह ट्वीट सीधा रेलवे मुख्यालय को जाता है। जिस पर स्थानीय रेलवे अधिकारियों से जवाब मांगा जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें