और शुरू हुआ दस्तावेजों में ख्ाेल
- फोटो : अमर उजाला
अमर उजाला के हाथ लगी वीडियो ने एमडीए में चल रही कारगुजारी की पूरी पोल खोलकर रख दी है। इसमें दिखाया है कि संपत्ति विभाग में तैनात एक लिपिक किस तरह से एक बाहरी व्यक्ति को गोपनीय अलमारी की चाबी देता है। बाहरी व्यक्ति के साथ ही फाइनेंस ऑफिस से सटे कमरा नंबर 15 के इस कार्यालय में जाता है। वह बाहरी व्यक्ति ही एमडीए की अलमारी खोलता है। उसे चेक करता है और अपने काम की फाइल निकालकर उसे चेक करता है। कुछ दस्तावेज भी इधर उधर किये जाते हैं। एमडीए कर्मचारी और यह बाहरी व्यक्ति दोनों मिलकर फाइल में कुछ फेरबदल करते हैं। इस दौरान एक अन्य कर्मचारी भी यहीं बैठा है।
सफाई दी
जैसे ही इस लिपिक को आशंका हुई कि उसकी फोटोग्राफी हुई है तो वह थोड़ी देर बाद ही वीसी साहब सिंह के पास पहुंच गया और एक प्रार्थनापत्र दिया। कहा कि उसका भतीजा भोजन लेकर आया था और कुछ लोगों ने उसके फोटो खींच लिए।
एक्शन होगा
इस लिपिक ने मुझे यह कहा है कि भतीजा भोजन देने आया था। मैं जांच करता हूं कि वास्तव में मामला क्या है? यदि बाहर का व्यक्ति एमडीए की अलमारी खोलकर फाइल चेक कर रहा है तो ठीक नहीं। इस पर एक्शन होगा। -साहब सिंह, वीसी एमडीए
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/