रोहटा। गांव जटपुरा में मकान के छज्जे के निर्माण को लेकर बलवे में मारे गए रामवीर के हत्यारोपियों की चार दिन बाद भी गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। वहीं, अमानुल्लापुर गांव में छह दिन पूर्व दंपती के हमलावरों को भी पुलिस पकड़ने में असफल रही है। इसे लेकर परिवार वालों ने बृहस्पतिवार को एसएसपी से पुलिस की शिकायत करने की चेतावनी दी है।
गांव जटपुरा में रामवीर अपने मकान का निर्माण कार्य कर रहा था। मकान का छज्जा निकालने को लेकर पड़ोसी फूल कुमार पक्ष ने घर पर आकर हमला कर दिया था। इस बलवे में रामवीर की उपचार के दौरान मौत हो गई थी। इसे लेकर परिवार वालों ने थाने के सामने कई घंटे रोड जाम कर रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की थी। पुलिस ने सात आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करते हुए 24 घंटे में आरोपियों की गिरफ्तारी का भरोसा दिलाया था। लेकिन अभी तक आरोपियों को पुलिस गिरफ्तार नहीं कर पाई है। इसे लेकर परिवार वालों में पुलिस के प्रति आक्रोश बना हुआ है। परिजनों ने बताया कि यदि पुलिस ने गिरफ्तारी नहीं की तो मजबूरन एसएसपी ऑफिस पर जाकर धरना देने के लिए विवश होना पड़ेगा। वहीं, अमानुल्लापुर गांव में छह दिन पूर्व हुई दंपती की हत्या के मामले में भी पुलिस असफल है। थाना प्रभारी नीरज बघेल ने बताया कि आरोपियों की धरपकड़ के लिए दबिश दी जा रही। जल्द ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।