फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां व बेटे से यौन शोषण का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मवाना। महिला और उसके 14 माह के बच्चे का यौन शोषण करने करने के मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी सुहैल निवासी मोहल्ला मुन्नालाल को गिरफ्तार कर लिया। कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया।
विज्ञापन

बुलंदशहर निवासी व्यक्ति ने मंगलवार को थाने में दी तहरीर में बताया था कि उसकी शादी मवाना एक मोहल्ला निवासी महिला से छह साल पहले हुई है। उसका 14 माह का बेटा है। 20 दिन पूर्व पत्नी मायके मवाना आ गई। मोहल्ला निवासी प्राॅपर्टी डीलर ने डरा धमकाकर पत्नी के साथ दो बार यौन शोषण किया। 29 जुलाई को आरोपी युवक उसके 14 माह के बेटे को खिलाने के बहाने अपने साथ अपने आफिस में ले गया, जहां आरोपी ने बेटे को बेरहमी से पीटा और यौन शोषण किया। घटना के बाद से बेटा मेरठ अस्पताल में भर्ती है। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी सुहैल के खिलाफ यौन शोषण की रिपोर्ट दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें