फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: ऑनलाइन हाजिरी का फैसला वापस नहीं हुआ तो डोंगल सरेंडर करेंगे सचिव

विज्ञापन
ब्लॉक मुख्यालय माछरा पर धरना दे रहे सचिवो द्वारा बीडीओ माछरा को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा
विज्ञापन
ब्लॉक कार्यालयों पर काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन किया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रोहटा/हस्तिनापुर/खरखौदा/माछरा/मुंडाली। ऑनलाइन हाजिरी का ग्राम पंचायत सचिवों ने विरोध शुरू कर दिया है। उनका कहना है यदि यह फैसला वापस नहीं लिया गया तो वह डोंगल सरेंडर कर देंगे। शुक्रवार को ग्राम पंचायत सचिवों व अन्य कर्मचारियों ने विकास खंड कार्यालय रोहटा, हस्तिनापुर, माछरा पर ऑनलाइन हाजिरी सहित विभिन्न समस्याओं को लेकर काली पट्टी बांधकर शांतिपूर्वक प्रदर्शन किया। उन्होंने खंड विकास अधिकारी को ज्ञापन सौंपा।
रोहटा में उत्तर प्रदेश ग्राम पंचायत अधिकारी संघ एवं ग्राम विकास अधिकारी एसोसिएशन ने ज्ञापन में ग्राम पंचायत स्तर पर कार्यरत क्षेत्रीय ग्राम सचिवों (ग्राम पंचायत अधिकारी एवं ग्राम विकास अधिकारी) से मूल विभागीय दायित्वों के अतिरिक्त बिना कोई संसाधन उपलब्ध कराए अन्य विभागों के कार्य लिए जाने का विरोध किया। साथ ही, अव्यवहारिक ऑनलाइन उपस्थिति प्रणाली लागू किए जाने पर भी आपत्ति जताई है। उन्होंने ऑनलाइन उपस्थिति सहित विभिन्न समस्याओं पर प्रभावी निर्णय लेने का अनुरोध किया। धरने में पंचायत सचिव कृष्णपाल, सुभाष पंवार, शरद त्यागी, विपिन सांगवान, अमित सागर, सूरज शर्मा, मुकेश कुमार, देवेन्द्र यादव शामिल रहे।
विज्ञापन

हस्तिनापुर में स्थानीय ब्लॉक परिसर में ग्राम पंचायत सचिवों ने धरना प्रदर्शन कर इस फैसले को वापस लेने की मांग की। इस मौके पर वैभव देशवाल, सौरव कश्यप, सुरजीत कुमार, रोहित जेनर, आकांक्षा, गीता, विनीत राणा, शक्ति सिंह, मुन्नालाल, विक्रांत, गौरव, अजय वर्मा आदि रहे। चेतावनी दी कि यदि जल्द ही उनकी मांगे पूरी नहीं होती तो वह अपना डोंगल सरेंडर कर देंगे।
-
ग्राम पंचायत सचिवों ने दिया धरना
खरखौदा। ग्राम पंचायत सचिवों ने उत्तर प्रदेश ग्राम पंचायत अधिकारी संघ व ग्राम विकास अधिकारी एसोसिएशन के आह्वान पर ऑनलाइन हाजिरी का विरोध शुरू किया। खरखौदा में पंचायत सचिव लोकेश शर्मा ने कहा कि अचानक बिना किसी प्रशिक्षण और संसाधन उपलब्ध कराए ऑनलाइन उपस्थिति प्रणाली को लागू कर देना न सिर्फ अव्यवहारिक है, बल्कि ग्रामीण कार्यों को प्रभावित करने वाला कदम भी है। काली पट्टी बांधकर विरोध के साथ दैनिक कार्य किए जाएंगे। सचिवों ने एडीओ को ज्ञापन भी सौंपा। इस अवसर पर अमित कुमार, रोकिस, विपिन, सहित कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन


ब्लॉक मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन किया
माछरा/मुंडाली। रजपुरा एवं माछरा ब्लॉक के ग्राम पंचायत सचिवों ने एक दिवसीय ब्लॉक मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन कर नारेबाजी कर बीडीओ के माध्यम से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व मुख्य सचिव के नाम ज्ञापन दिया। ग्राम पंचायत सचिवों और ग्राम विकास अधिकारी ने शुक्रवार को ब्लॉक मुख्यालय पर काली पट्टी बांधकर धरना दिया। कहा कि यह प्रदेशव्यापी आंदोलन 15 दिसंबर तक चलेगा। ग्राम विकास अधिकारी संघ के जिलाध्यक्ष नरेन्द्र सिंह और ग्राम पंचायत अधिकारी संघ के जिलाध्यक्ष नकुल धामा ने कहा कि शासन को कई पत्र भेजे जाने के बाद भी सकारात्मक कार्रवाई नहीं हुई। इस दौरान नरेंद्र प्रधान, अंशुल, विपिन, विश्वास शर्मा, प्रियंका यादव, विशेष वशिष्ठ, अरूण, शमी अब्बास, आशीष, सुधीर राघव, जितेंद्र, अनीस, अभिषेक, सुशील, ताजुद्दीन, राजीव शर्मा, कंचन शर्मा, राहुल, दीपक आदि रहे।

ब्लॉक मुख्यालय माछरा पर धरना दे रहे सचिवो द्वारा बीडीओ माछरा को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा

ब्लॉक मुख्यालय माछरा पर धरना दे रहे सचिवो द्वारा बीडीओ माछरा को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें