फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: शिव मंदिर में धूमधाम से हुई मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा

विज्ञापन
दौराला में मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा के दौरान पूजा अर्चना करते हुए
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

दौराला। नगर पंचायत स्थित शिव मंदिर में बुधवार को मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा समारोह धूमधाम से आयोजित किया गया। मंदिर में शिव परिवार, श्रीराम परिवार और बजरंग बली की मूर्तियों की स्थापना कराई गई। श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की।
विज्ञापन

समारोह की शुरुआत सुबह हवन-पूजन के साथ हुई। आचार्य आशुतोष, आचार्य सूर्य मोहन, अमोली और सौरव कंडवाल ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ प्राण प्रतिष्ठा की धार्मिक प्रक्रिया संपन्न कराई। गांव में निकाली गई भव्य झांकी में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। मुख्य अतिथि पूर्व विधायक संगीत सोम और जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष विमल शर्मा रहे। दोनों ने मंदिर में पूजा-अर्चना कर श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि धार्मिक आयोजन समाज में आपसी भाईचारा और सद्भाव बढ़ाने का काम करते हैं। इस अवसर पर कार्यक्रम संयोजक अशोक गुप्ता, संतोष गुप्ता, पूर्व जिला पंचायत सदस्य अरविंद गुप्ता, अनिल गुप्ता, अंजू गुप्ता, अतुल गुप्ता, निशा गुप्ता, मंजू गुप्ता, सुशील गुप्ता, पीयूष गुप्ता, पंकज गुप्ता, सचिन जैन, विवेक शर्मा, रवि चौधरी, मनोज शर्मा, आदि मौजूद रहे।

दौराला में मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा के दौरान पूजा अर्चना करते हुए

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें