फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: प्रधानाचार्यों से सीखे गए गुर विद्यालय में लागू करने का आह्वान

विज्ञापन
डाइट में आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में उपस्थित विभिन्न स्कूलों के प्रधानाचार्य । (स्रोत डायट )
विज्ञापन
मवाना। जिला शिक्षा और प्रशिक्षण संस्थान मवाना खुर्द में जनपद के माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्यों के लिए आयोजित तीन दिवसीय विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम दक्ष का बुधवार को समापन हो गया।
विज्ञापन

डायट प्राचार्य मनोज कुमार आर्य ने कहा कि जीवन चलने का नाम है, इसलिए हर चुनौती को स्वीकार करते हुए निरंतर आगे बढ़ते रहना चाहिए। उन्होंने मानसिक प्रसन्नता को सबसे बड़ी ताकत बताते हुए प्रधानाचार्यों से सीखे गए गुरों को विद्यालयों में लागू करने का आह्वान किया।
प्रशिक्षण प्रभारी डॉ. धीरेंद्र सिंह के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में प्रधानाचार्यों को प्रशासनिक दक्षता, तनाव प्रबंधन और तकनीकी नवाचारों की जानकारी दी गई। डॉ. धीरेंद्र सिंह और डॉ. मनजीत कौर खनूजा ने विद्यालय प्रबंधन में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के व्यावहारिक प्रयोग व माइंडफुलनेस के महत्व पर प्रकाश डाला। डायट प्रवक्ता हेमलता और मंडलीय मनोविज्ञान शाला केंद्र के प्रवक्ता डॉ. शिवराज सिंह ने मानसिक तनाव कम करने और काउंसिलिंग प्रबंधन के व्यावहारिक तरीके बताए। प्रधानाचार्य पूनम चौधरी ने विद्यालयों के सुचारू संचालन के लिए अंतरविभागीय समन्वय की आवश्यकता पर जोर दिया। इस मौके पर डीएमजी गुरुकुल इंटर कॉलेज के डॉ. आरके सिंह, केके इंटर कॉलेज के डॉ. संत कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें