फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईसीएसई के छात्र आज से करें यूजी में पंजीकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। सीसीएसयू कैंपस और संबद्ध कॉलेजों में स्नातक के 35 विषयों में इस साल 12वीं आईसीएसई से पास होने वाले छात्र-छात्राएं आज से रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। सीबीएसई का डाटा अभी नहीं मिलने के कारण उन छात्रों को मंगलवार से मौका मिल सकता है। वहीं, अब तक 19315 छात्र-छात्राओं ने रजिस्ट्रेशन कर दिए हैं। 95 फीसदी छात्रों ने बीए में रजिस्ट्रेशन किया है। 19 हजार के करीब बीए में संख्या पहुंच चुकी है। इस साल गर्वमेंट कॉलेजों में बीए की कटऑफ 70 प्रतिशत तक रह सकती है।
विज्ञापन

मेरठ और सहारनपुर मंडल के नौ जिलों के कॉलेजों और कैंपस में रजिस्ट्रेशन सीसीएसयू की वेबसाइट पर ऑनलाइन किए जा सकते हैं। कैंपस और कॉलेजों में बीए-बीएससी-बीकॉम, बीएससी एजी में गर्वमेंट कॉलेजों में 37 हजार के करीब सीटें हैं। इसके अलावा सेल्फ फाइनेंस कॉलेजों में बीए-बीएससी-बीकॉम के साथ ही अन्य 32 कोर्सों में डेढ़ लाख से अधिक सीटें हैं। इनमें 50 फीसदी सीटें यूपी बोर्ड और 50 फीसदी सीटें सीबीएसई और आईसीएसई के छात्र-छात्राओं के लिए आरक्षित हैं। यूपी बोर्ड के छात्र-छात्राओं के रजिस्ट्रेशन शुरू हो चुके हैं। आईसीएसई 12वीं में पास होने वाले छात्र-छात्राएं सोमवार दोपहर बाद रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। सीबीएसई का डाटा मंगलवार दोपहर तक फीड हो गया तो सीबीएसई वाले छात्र भी उसी दिन से रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। रविवार रात तक एडमिशन पोर्टल पर 19315 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कर दिया है। इनमें बीए नंबर एक पर है। इसमें 19 हजार के करीब रजिस्ट्रेशन हुए हैं। बीएससी में 6090 और बीकॉम में 5225 रजिस्ट्रेशन हुए हैं। बीकॉम और बीएससी वाले छात्र-छात्राएं बीए में भी रजिस्ट्रेशन कर रहे हैं। ऐसे में सबसे पहली च्वाइस बीए बना हुआ है।
विज्ञापन

ऐसे करें रजिस्ट्रेशन
रजिस्ट्रेशन करने के लिए www.ccsuniversity.ac.in या www.ccsuweb.in पर जाएं।
स्नातक प्रवेश पंजीकरण पर क्लिक करें।
वीडियो पर क्लिक करें और फार्म भरने के निर्देश देखें।
फार्म में अपना ही मोबाइल नंबर भरें।
तीन कॉलेजों का विकल्प भरें।
रजिस्ट्रेशन पूरा करने के लिए 115 रुपये ऑनलाइन डेबिट अथवा क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करें।
मेरठ के कॉलेजों में सीटों का हाल
कॉलेज - विषय - सीटें
मेरठ कॉलेज - बीए, बीएससी, बीकॉम - 2400
एनएएस कॉलेज - बीए, बीएससी, बीकॉम सेल्फ फाइनेंस - 1070
डीएन डिग्री कॉलेज - बीकॉम, बीएससी - 1040
संजय गांधी पीजी कॉलेज सरूरपुर - बीए, बीएससी, बीकॉम - 620
एएस पीजी कॉलेज मवाना - बीकॉम, बीएससी - 240
कृषक पीजी कॉलेज मवाना - बीए - 400
चौधरी शिवनाथ सिंह शांडिल्य कॉलेज माछरा- बीए बीएससी - 560
श्री शालीग्राम शर्मा स्मारक कॉलेज रासना -बीए, बीए होम साइंस - 280
आरजी कॉलेज - बीए, बीएससी, बीकॉम सेल्फ फाइनेंस - 1360
इस्माईल कॉलेज - बीए, बीएसी, बीकॉम सेल्फ फाइनेंस - 880
कनोहर लाल कॉलेज - बीए, बीकॉम, बीकॉम सेल्फ फाइनेंस - 560
शहीद मंगल पांडे गल्र्स डिग्री कॉलेज - बीए, बीएससी, बीकॉम - 540
सेंट जोजफ गल्र्स डिग्री कॉलेज सरधना - बीए, बीए ड्राइंग - 320
राजकीय गर्ल्स डिग्री कॉनलेज खरखौदा में 400 के करीब सीटें हैं।
नोट : मेरठ के 14 कॉलेजों में 10500 से अधिक सीटें हैं। इनमें आठ कोएड कॉलेज और छह गर्ल्स हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें