फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1662 सैम्पलों की हुई जांच, कोरोना के 27 नए मरीज मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
सेना का जवान, 11 माह का बच्चा, चार बंदी, रेलवे ट्रेनी, घरेलू महिला और स्टूडेंट शामिल
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। कोरोना वायरस से रविवार को मेरठ में 27 और लोग संक्रमित हो गए। संक्रमितों में एक 11 माह के बच्चा है। इसके अलावा एक सेना का जवान, चार बंदी, रेलवे कर एक ट्रेनी, आठ गृहणियां और स्टूडेंट भी संक्रमण की चपेट में आए हैं। स्वस्थ होने पर 64 मरीजों को डिस्चार्ज भी किया गया।
रविवार को 1662 सैंपलों की जांच की गई, जिसमें 1.6 प्रतिशत सैंपल संक्रमित निकले हैं। संक्रमित पाए गए लोग नई बस्ती, पुलिस लाइन, कलियागढ़ी, मुल्तान नगर, जागृति विहार, कांशीराम कॉलोनी, अलीबाग कॉलोनी, अस्थाई जेल, ब्रह्मपुरी, पल्लवपुरम, शंभूनगर, परिवहनपुरम मोदीनगर, खरखौदा और परीक्षितगढ़ के हैं। 8 महिला वर्ग से और 19 पुरुष वर्ग से हैं। 6 नए केस हैं और बाकी पुराने मरीजों के संपर्कवाले हैं। मेरठ में अब तक 1970 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इसमें 1612 स्वस्थ हो चुके हैं। 271 एक्टिव मरीज हैं। 87 की मौत हो चुकी है, जो कुल मरीजों का करीब 4.4 प्रतिशत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जवान सैन्य अस्पताल में भर्ती
पॉजिटिव आए सेना के जवान को सैन्य अस्पताल के कोविड वार्ड में एडमिट कराया गया है। जवान की कैंट की किसी यूनिट में तैनाती है। साथी जवानों का भी कोरोना टेस्ट कराया जा सकता है। हालांकि, सेना ने पहले से ही मेडिकल अलर्ट जारी कर रखा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें