फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैं सुप्रीम कोर्ट को नहीं मानता, भरी पंचायत में बोला- तलाक तलाक तलाक

Thu, 24 Aug 2017 02:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ अशोक सोम, सरधना, मेरठ
विज्ञापन
भरी पंचायत में बोला तलाक तलाक तलाक
विज्ञापन
तीन बार तलाक कहकर शादी जैसे पाक रिश्ते को तोड़ने वाली प्रथा को सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को असंवैधानिक करार दिया, तो वहीं बुधवार सुबह एक ताजा मामला सामने आया। पीड़िता ने बताया कि मेरे ससुराल वाले पिछले छह साल से दहेज के लिये मुझे प्रताड़ित कर रहे हैं। मेरे साथ मारपीट भी करते हैं और मेरे पति बार-बार कहते हैं कि दहेज में एक लाख रुपए और सेंट्रो कार लेकर आओ नहीं तो तलाक दे दूंगा। पीड़िता ने बताया कि मंगलवार को मेरे परिजन चार-पांच लोगों को लेकर उनके घर गए तो उन्होंने सभी के सामने तीन बार तलाक तलाक तलाक बोल दिया। देखा जाए तो यह सुप्रीम कोर्ट के आदेश का उल्लंघन है। क्योंकि जहां एक तरफ कोर्ट ने तीन तलाक को असंवैधानिक बताया तो वहीं मेरठ जिले के सरधना क्षेत्र में सियाज खां पुत्र रियाज खां ने अपनी पत्नी को भरी पंचायत में तीन बार तलाक तलाक तलाक बोल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक लाख रुपए व सेंट्रो कार की मांग करते थे

तीन तलाक मुद्दा
पीड़िता अरशी निदा ने बताया कि उसका निकाह छह साल पहले सियाज खां पुत्र रियाज खां सरधना थाना क्षेत्र मोहल्ला कमरा नवावान कस्बा निवासी से हुआ था। अरशी का कहना है कि मेरे पिता ने शादी में करीब पांच लाख रुपए खर्च किए थे। लेकिन मेरे पति सियाज खां, ससुर रियाज खां, सास मोइना और नन्द जौनत शादी से खुश नहीं थे। आये दिन एक लाख रुपए व सेंट्रो कार की मांग करते थे। अरशी ने आगे कहा कि मेरे साथ मारपीट करते थे और मुझे भूखा प्यासा रखते थे। दहेज की मांग पूरी करने के लिये मेरे पिता ने बीच-बीच में तीन बार 50-50 हजार रुपए दिये, जिससे मेरा परिवार बना रहे। मंगलवार शाम चार बजे इन लोगों ने मेरे साथ मारपीट कर मुझे घर से निकाल दिया।इसके बाद मेरे परिजन चार-पांच लोगों को लेकर उनके घर गए तो मेरे पति सियाज खां ने भरी पंचायत में तीन बार तलाक बोलकर मुझे तलाक दे दिया। पत्नी का आरोप है कि पति ने कहा, मैं सुप्रीम कोर्ट को नहीं मानता हूं और साथ ही पत्नी अरशी को धमकी दी कि एक लाख रुपए और सेंट्रो कार लेकर आना नहीं तो जान से मार देंगे। पीड़िता ने सरधना थाने में रिपोर्ट दर्ज कराकर कार्रवाई की मांग की।

यह बताना जरूरी होगा कि आरोपी पक्ष यानी सियाज खां के परिवार से भी हमारे संवाददाता ने बात करने की कोशिश की लेकिन, उनसे संपर्क नहीं हो सका। 

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें