फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: हाइड्रोजन गैस टैंकर हुआ लीक, यातायात रोककर खाली कराया

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। इंचौली थाना क्षेत्र में सोमवार शाम सैनी गांव जा रहा हाईड्रोजन गैस टैंकर लीक हो गया। इससे अफरातफरी मच गई और यातायात रोकना पड़ा। फायर ब्रिगेड ने टैंकर को रिंग रोड पर ले जाकर खाली कराय। इससे काफी देर तक जाम की स्थिति बनी रही। सीओ सदर देहात नवीना शुक्ला ने बताया कि घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है।
विज्ञापन

दिल्ली की ओर से सोमवार शाम चालक राकेश गांव सैनी स्थित एक फैक्टरी में हाइड्रोजन गैस का टैंकर लेकर जा रहा था। इंचौली पेट्रोल पंप के निकट अचानक टैंकर लीक हो गया। राहगीरों ने चालक को इसकी जानकारी दी। चालक ने टैंकर रोक दिया। पुलिस ने दोनों ओर से यातायात रुकवा दिया। दमकलकर्मियों ने रिंग रोड की ओर ले जाकर सुनसान जगह टैंकर को खाली कराया। गनीमत रही कि गैस लीक होने की वजह से कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। टैंकर खाली होने पर करीब एक घंटे बाद यातायात सुचारू हुआ। इस दौरान वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। वाहनों की काफी लंबी कतार लग गई। कई वाहन चालकों ने मंजिल तक पहुंचने के लिए वैकल्पिक मार्ग अपनाए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें