फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: सिलिंडर लीक होने पर दीये से लगी आग, दंपती और चार बच्चे झुलसे

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। टीपीनगर थाना क्षेत्र के मुल्ताननगर शेखपुरा में सोमवार रात आठ बजे गैस सिलिंडर लीक होने पर दीये से कोल्ड स्टाेरकर्मी सहदेव के घर में आग लग गई। सहदेव (37), उनकी पत्नी ज्योति (33), पुत्र शिवा (12), शिवम (10), पवन (6) और पुत्री खुशी (8) आग से झुलस गए। इन्हें मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। जहां उनकी हालत नाजुक बताई गई है।
विज्ञापन

मुल्ताननगर शेखपुरा निवासी सहदेव कोल्ड स्टोर में काम करता है। कुछ दिन से उनके घर में सिलिंडर लीकेज की दुर्गंध आ रही थी। सोमवार शाम सहदेव पेचकस लेकर सिलिंडर की वॉल्व ठीक करने लगा। इस दौरान सिलिंडर से तेजी से गैस लीक होने लगी। तभी मंदिर में जल रहे दीये से घर में आग लग गई। परिवार के छह लोग झुलसते हुए चीख-पुकार करने लगे। उनकी आवाज सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाया। आगजनी में घर का सामान भी जला है।
पड़ोसियों का आरोप है कि सूचना के आधा घंटे तक भी एंबुलेंस नहीं पहुंची। जिसके बाद पड़ोसी सागर अपनी कार से घायलों को जिला अस्पताल लेकर पहुंचा। जिला अस्पताल से फोन करने पर भी एंबुलेंस नहीं पहुंची। यहां से उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। एएसपी अंतरिक्ष जैन ने बताया कि गैस लीकेज की वजह से आग लगने से दंपती और चार बच्चे झुलसे हैं। सभी का मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें