फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: मेरठ में दंपती ने खाया जहर, दोनों की मौत, जांच में जुटी पुलिस

Tue, 25 Jun 2019 04:22 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
मृतक दंपती का फाइल फोटो व मौके पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मेरठ के लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र में एक दंपत्ति ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच-पड़ताल में जुट गई है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के लक्खीपुरा में गली नंबर 26 निवासी इसरार (30) पुत्र अनवार सपरिवार रहता था। इसरार के साथ उसकी पत्नी रुखसाना (28) व वृद्ध मां साथ रहते थे।

जानकारी के मुताबिक, गर्मियों की छुट्टियों में इसरार की विवहित बहन समरजहां हरियाणा से घर पर आई हुई थी। मंगलवार दोपहर समरजहां मां के साथ दवाई लेने के लिए बाहर गई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

दोपहर बाद जब वह लौटकर घर पहुंची तो इसरार और रुखसाना दोनों मृत अवस्था में घर के बेडरूम में पड़े हुए थे। रुखसाना का शव बेड पर पड़ा था जबकि इसरार जमीन पर नीचे पड़ा हुआ था। 

सूचना पर पुलिस पहुंची और मामले की जानकारी करते हुए खोजबीन में जुट गई। प्रथम दृष्टया दंपत्ति के आत्महत्या के पीछे घरेलू विवाद व आर्थिक स्थिति कमजोर होना बताया जा रहा है। 

बताया गया कि इसरार पहले कपड़े की फेरी लगाता था, लेकिन कुछ महीनों से वह बेरोजगार चल रहा था। पुलिस के अनुसार इसरार की मृतक पत्नी के परिजनों को सूचना दे दी गई है। वहीं परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। पुलिस पूछताछ करने में जुटी है।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें