मंगलवार को इस मुकदमे की तारीख थी। दोनों पक्ष के लोग तारीख पर आए हुए थे। इसी बीच दंपती में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। देखते ही देखते दोनों में मारपीट होने लगी।
यह देख लोगों की भीड़ जमा हो गई। जो भी रोकने का प्रयास करता, दोनों उन्हें ही खरीखोटी सुनाने लगते। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को कोतवाली ले आई। यहां भी महिला ने हंगामा जारी रखा और पुलिसकर्मियों को खरीखोटी सुनाई।
पुलिसकर्मियों ने किसी तरह महिला को शांत किया। इस संबंध में थानाध्यक्ष अजय शर्मा ने बताया कि पहले मुकदमा दर्ज कराने की बात हुई थी। मगर, बाद में माफीनामे के बाद दोनों पक्षों में फैसला हो गया।