फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीवीवीएनएल 14 जिलों के किसानों से वसूलेगा 2700 करोड़, गांव में कराई मुनादी, बांटे पंफलेट

Wed, 12 Feb 2020 03:41 PM IST
Dimple Sirohi राजदीप जाखड़, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
बिजली
विज्ञापन

पावर कॉरपोरेशन ने बकाएदार उपभोक्ताओं से बकाया वसूली के लिए पूरी ताकत झोंक दी है। पश्चिमांचल के 14 जिलों के बकाएदार नलकूप किसानों से 2700 करोड़ रुपये की बकाया वसूली के लिए किसान आसान किस्त योजना शुरू की है। योजना के तहत 3,61,928 किसानों को राहत पहुंचाने का लक्ष्य है। योजना में पंजीकरण कराकर बकाया चुकाने वाले किसानों को सरचार्ज में शत-प्रतिशत छूट दी जाएगी।

विज्ञापन


अधिकतर नलकूप किसान अपने नलकूप का मासिक बिल न देकर पूरे साल का बिल देते हैं। इसके चलते उन पर सरचार्ज की पेनल्टी बढ़ती चली जाती है। किसानों से बकाया वसूली के लिए सरकार हर साल एकमुश्त समाधान योजना शुरू करती है, लेकिन इस योजना से भी शत-प्रतिशत किसान बकाया नहीं देते हैं।

इस बार प्रदेश सरकार ने किसान आसान किस्त योजना शुरू की है। इस योजना में किसान छह आसान किस्तों में बकाया चुका सकेंगे। 29 फरवरी तक चलने वाली इस योजना में पीवीवीएनएल के 4,50,113 नलकूप किसानों में से 3,61,928 बकाएदार किसानों पर विभाग का 2700 करोड़ रुपया बकाया है। इसमें 30 से 35 फीसदी सरचार्ज भी जुड़ा है।

विज्ञापन

29 फरवरी तक होंगे योजना में पंजीकरण 
किसान आसान किस्त योजना का लाभ लेने के लिए 29 फरवरी तक पंजीकरण कराया जा सकता है। इसके लिए बकाया धनराशि का पांच फीसदी या न्यूनतम 1500 रुपये देकर पंजीकरण होगा।

इसके बाद किसान छह आसान मासिक किस्तों में बकाया जमा कर सकेंगे। ऐसे किसानों को शत-प्रतिशत सरचार्ज माफी का लाभ दिया जाएगा। पीवीवीएनएल के छह जोन में मुरादाबाद और सहारनपुर जोन के नलकूप किसान सबसे ज्यादा बकाएदार हैं। इसके बाद बुलंदशहर और मेरठ जोन का नंबर आता है।

बोलते आंकड़े 
जोन    बकाएदार     बकाया राशि 
मेरठ    56534    28980
गाजियाबाद    5096    1993 
बुलंदशहर    56221    71594
सहारनपुर    114590    108573
नोएडा    5375    3093
मुरादाबाद    124112    53841
विज्ञापन

गांव में कराई मुनादी और बांटे पंफलेट
पीवीवीएनएल अधिकारियों ने आसान किस्त योजना के लिए जोर लगा दिया है। कंपनी एमडी अरविंद मल्लप्पा बंगारी भी योजना की समीक्षा फील्ड में उतरकर कर रहे हैं। मंगलवार को एमडी अचानक शामली पहुंच गए और योजना की समीक्षा की। उन्होंने योजना में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी दी है। वहीं गांवों में अधिकारी योजना के प्रचार के लिए मुनादी कराकर पंफलेट बांट रहे हैं।

प्रदेश सरकार ने चार किलोवाट भार वाले ग्रामीण और शहरी घरेलू उपभोक्ताओं के लिए आसान किस्त योजना और नलकूप किसानों के लिए किसान आसान किस्त योजना शुरू की है। योजना का लाभ लेने के लिए उपभोक्ताओं को 29 फरवरी तक पंजीकरण कराना है। एमडी ने योजना का प्रचार प्रसार करने के निर्देश दिए हैं। लेकिन कुछ जगह पर योजना का प्रचार नहीं होने से राजस्व की प्राप्ति अपेक्षा से कम है।

साढ़े तीन लाख से ज्यादा किसानों को मिलेगा लाभ
नलकूप किसानों के लिए किसान आसान किस्त योजना चल रही है। इसका लाभ लेने के लिए किसान 29 फरवरी तक पंजीकरण करा सकते हैं। योजना में साढ़े तीन लाख से ज्यादा किसानों को लाभ दिया जाएगा। - अरविंद मल्लप्पा बंगारी, एमडी, पीवीवीएनएल, मेरठ 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें