फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्या करके नीले ड्रम में डालने की दी धमकी, पति ने वीडियो किया वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। ब्रह्मपुरी क्षेत्र के रहने वाले वकील ने पत्नी से अपनी जान को खतरा जताया है। उन्होंने वीडियो जारी कर आरोप लगाया कि पत्नी हत्या करके नीले ड्रम में टुकड़े डालने की धमकी दे रही है। अधिवक्ता ने प्रशासन से सुरक्षा की मांग की है।
विज्ञापन

ब्रह्मपुरी क्षेत्र में एक वकील अपने परिवार के साथ रहता है। उनकी शादी ढाई महीने पहले मेडिकल क्षेत्र की रहने वाली एक युवती से हुई थी। पति ने वीडियो जारी कर बताया कि उसकी पत्नी का प्रेम प्रसंग एक युवक से है। जिस तरह सौरभ की हत्या नीले ड्रम में भरकर की थी। इसी तरह उसकी पत्नी हत्या की धमकी दे रही है। ब्रह्मपुरी पुलिस ने पति-पत्नी को थाने में बुलाया और काउंसिलिंग की। काउंसलिंग में पति-पत्नी की सहमति नहीं बनी। जिसके बाद कोर्ट में एक दूसरे के खिलाफ लड़ाई लड़ने का फैसला लिया। वकील ने पत्नी की ऑडियो, चैटिंग और वीडियो भी होने की बात कही है। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि पति-पत्नी ने एक दूसरे के साथ रहने से इन्कार कर दिया है। वह कोर्ट जाने की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें