फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: पति ने पत्नी पर चाकू से किए कई वार, आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मेरठ। परतापुर थाना क्षेत्र के शताब्दी नगर सेक्टर-4बी में दंपती में किसी को बात को लेकर शनिवार को घरेलू विवाद हो गया था। इसके बाद आरोपी पति धर्मेंद्र ने पत्नी टीना पर चाकू से कई वार कर दिए थे। मुंह व गर्दन पर चाकू के वार से महिला घायल हो गई थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल महिला को बिजली बंबा बाईपास स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। पुलिस ने आरोपी पति को मंगलवार को चाकू के साथ पकड़ लिया।
शताब्दी नगर निवासी टीना ने शनिवार रात थाने पर प्राथमिकी दर्ज कराते हुए बताया कि उसकी शादी करीब आठ वर्ष पूर्व हाथरस निवासी धर्मेंद्र के साथ हुई थी। धर्मेंद्र परतापुर एक कंपनी में नौकरी करता है। शनिवार देर रात महिला ने घर खर्च के लिए रुपये मांगे तो आरोपी आगबबूला हो गया था। आरोप है कि उसने पहले गाली-गलौज और मारपीट की, फिर जान से मारने की नीयत से चाकू से महिला के गले पर वार कर दिए थे। हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना के बाद आरोपी मौके से भाग गया था। पुलिस ने मंंगलवार को आरोपी को दिल्ली रोड से गिरफ्तार कर लिया। सीओ ब्रह्मपुरी सौम्या अस्थाना का कहना है कि आरोपी को जेल भेज दिया गया है। महिला की हालात खतरे से बाहर है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें