फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति ने ईंट से कुचलकर जिंदा जलाया, आग लगने पर दौ सौ मीटर तक दौड़ी पत्नी, 70 फीसदी तक झुलसी

Thu, 05 Mar 2020 05:20 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला को अस्पताल में भर्ती कराया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के मेरठ जनपद में गृह क्लेश के चलते एक युवक ने पत्नी को पहले ईंट से कुचला और फिर पेट्रोल डालकर जला दिया। जलती हालत में दौड़ती महिला की चीख पुकार सुनकर वहां से गुजर रहे लोगों ने उसे बचाया। पुलिस ने महिला को अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी है।

विज्ञापन


कोल्हू पर मजदूरी करने वाला मुस्तकीम अपनी पत्नी मसरूफा की हत्या करना चाहता था। जिसके चलते उसको बहला फुसलाकर शामली से लाया और भावनपुर के जई गांव के जंगल में ले गया। दोनों में पहले बहस हुई और फिर मुस्तकीम ने उसे पीटकर अधमरा कर दिया। 

मुस्तकीम ने गन्ने की छिलाई की पत्ती जमा कर पत्नी पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। आग लगने पर मसरूफा घटनास्थल से करीब 200 मीटर तक दौड़ी और बेहोश होकर गिर गई। करीब 70 फीसदी झुलसी इस महिला का वीडियो वायरल हो गया।
विज्ञापन


भावनपुर के बक्सर-जई संपर्क मार्ग पर पति द्वारा पत्नी को पीटकर पेट्रोल डालकर जलाने की सनसनीखेज घटना से हड़कंप मच गया। लोगों ने बताया कि पति मुस्तकीम ने पत्नी मसरूफा को जलाया था। बाइक पर दो युवक आए थे और महिला को जिंदा जलाकर भाग गए थे। 

थाना प्रभारी भावनपुर संजय कुमार ने बताया कि महिला की हालत काफी गंभीर है। प्रारंभिक जांच में मामला गृह क्लेश का सामने आया जबकि विवाद का कारण दूसरा भी बताया गया है। जिसकी गंभीरता से जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें