फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: बागपत में कोरोनावायरस का संदिग्ध मिलने से हड़कंप, लखनऊ भेजे गए मरीज के सैंपल

Thu, 05 Mar 2020 04:29 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
कोरोनावायरस - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के बागपत जिले में कोरोनावायरस का संदिग्ध मरीज मिलने से हड़कंप मच गया है। बताया गया कि युवक में कोरोनावायरस से मिलते जुलते लक्षण मिले हैं। उसे तुरंत आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया है। युवक को स्वास्थ्य विभाग की टीम की निगरानी में रखा गया है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार जयपुर से घूमकर लौटे जिले के एक गांव के युवक में कोरोना वायरस के लक्षण मिले हैं। गुरुवारा को युवक जिला अस्पताल में जांच कराने पहुंचा। सीएमओ डॉ. आरके टंडन ने पुष्टि करते हुए बताया कि युवक को खांसी-जुकाम समेत अन्य प्राथमिक लक्षण मिले हैं। उसके सैंपल लेकर जांच के लिए लखनऊ भेजे गए हैं।

युवक जयपुर से लौटा था जहां वह विदेशी नागरिकों के आसपास रहा था। ऐसे में एहतियातन उसे आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है। हालांकि सैंपल की जांच के बाद ही व्यक्ति में कोरोनावायरस की पुष्टि हो सकेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि इससे पहले जिले में 15 लोगों की जांच हो चुकी। तीन लोगों के सैंपल लखनऊ जांच के लिए गए थे। अब तक किसी में पुष्टि नहीं हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें