फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति का गलत बर्ताव... महिलाओं को दे रहा है मानसिक तनाव, जीवन के प्रति कम हो रहा रुझान

Thu, 18 Jul 2019 05:32 AM IST
Gaurav sharma न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
पतियों का बर्ताव और गलत आदतें महिलाओं को डिप्रेशन का मरीज बना रही हैं। पति की शराब, गुटखे की लत, मारपीट और गाली-गलौज करने से महिलाएं परेशान हैं। यह खुलासा पीएल शर्मा जिला अस्पताल की मानसिक रोग ओपीडी में आईं एक हजार महिलाओं की काउंसिलिंग के दौरान की गई स्टडी करने के बाद हुआ है।
विज्ञापन


एक जनवरी से 30 जून के बीच महिलाओं की काउंसिलिंग की गई। इसमें पता चला कि पति के शराब, तंबाकू और गुटखा आदि खाने की लत से महिलाएं परेशान हैं। इससे न सिर्फ महिलाओं के स्वास्थ्य पर बल्कि, दिमागी सेहत पर भी विपरीत प्रभाव पड़ रहा है। इस वजह से महिलाओं में एडजस्टमेंट डिसऑर्डर (समायोजन मनोविकार) की समस्या काफी बढ़ रही है।

महिलाओं में अधिकांश की उम्र 21 से 45 साल के बीच की थी। जिला अस्पताल की मानसिक रोग ओपीडी में अधिकतर महिलाओं में इसी तरह की समस्या सामने आ रही है। इसके अलावा हर दूसरी महिला डिप्रेशन से ग्रस्त मिल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आत्महत्या जैसे विचार भी आ रहे
जिला अस्पताल के मानसिक रोग विशेषज्ञ डॉ. कमलेंद्र किशोर ने बताया कि महिलाओं का उपचार किया जा रहा है। अधिकतर महिलाओं का ध्यान लगाने में दिक्कत महसूस होती है। दुखी रहना, रोना, घबराना, तनाव, चिंता और सोने की समस्या है। महिलाओं में आत्महत्या का विचार तक आ रहा है। ऐसी महिलाओं को ठीक करने के लिए परिवार और दोस्तों के सहयोग की भी जरूरत पड़ती है।

जीवन के प्रति रुझान हो जाता है कम
जिला अस्पताल की काउंसलर डॉ. विभा नागर ने बताया कि ये महिलाएं किसी भी कार्य को मेनेज करने में असहज महसूस करती हैं। धीरे-धीरे यह इनकी आदत में शुमार हो गया और फिर वह डिप्रेशन में चली गईं। लंबे समय तक इसे नजरअंदाज करने के कारण इन महिलाओं में जीवन के प्रति रुझान भी कम हो जाता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें