फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: शौहर ने मोबाइल पर दिया तीन तलाक, थाने में जमकर हंगामा

Thu, 26 Apr 2018 01:32 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन

बागपत में सात दिन की प्रसूता को उसके शौहर ने गुस्से में आकर मोबाइल पर ही तलाक दे दिया। एकाएक तीन तलाक से गुस्साई महिला नवजात बच्चे को लेकर कोतवाली पहुंच गई। पीछे-पीछे परिवार के सदस्य दौड़े हुए आए। ससुर ने पगड़ी उसके पैरों में रख दी। इस दौरान थाने में कई घंटे तक हंगामा चला। महिला किसी तरह मान गई, जिसके बाद परिवार के साथ अपने घर लौट गई।

विज्ञापन


बागपत निवासी एक युवक का निकाह चार साल पूर्व मेरठ जनपद के खिवाई गांव निवासी एक युवती से हुआ था। युवक थ्रेशिंग मशीन पर मजदूरी करता है। सात दिन पूर्व विवाहिता ने बेटे को जन्म दिया। तीन दिन पूर्व पति बाजार से बादाम लेकर आया, लेकिन बादाम खराब निकल गए। इसे लेकर पति-पत्नी में झगड़ा हो गया। इसके बाद पति काम पर चला गया। दो दिनों तक पति-पत्नी में मोबाइल फोन पर झगड़ा चलता रहा। बुधवार सुबह पति ने मोबाइल फोन पर पत्नी को तीन तलाक बोल दिया। 

पढ़ें : प्रेमी से शादी की जिद पर अड़ी विवाहित प्रेमिका, पति ने भरी पंचायत में दिया तलाक
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद महिला सात दिन के बच्चे को लेकर रोती हुई कोतवाली पहुंची और पुलिस से पति द्वारा तीन तलाक देने की शिकायत की। थोड़ी देर बाद महिला की ननद कोतवाली पहुंच गई। उसने महिला को मनाने की कोशिश की। इसके बाद महिला का ससुर कोतवाली पहुंचा और महिला के पैरों में पगड़ी रखकर माफी मांगी। जिसके बाद महिला मान गई और ससुर के साथ घर चली गई। यह घटना शहर में पूरे दिन चर्चा का विषय बनी रही। कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि यदि कोई तहरीर देता है तो रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें