फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: ससुर ने किया दुष्कर्म, जेठ ने छेड़छाड़, मुंबई में बैठे पति से की शिकायत तो दिया तीन तलाक

Sun, 15 Sep 2019 10:57 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
तीन तलाक - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
बिजनौर में एक महिला ने अपने ससुर पर दुष्कर्म करने व पति व जेठ के विरुद्ध दहेज उत्पीड़न व तीन तलाक का केस दर्ज कराया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। 
विज्ञापन


बढ़ापुर निवासी महिला ने बताया कि उसकी शादी करीब छह वर्ष पूर्व ग्राम निवासी आरिफ के साथ हुई थी। उसका पति मुंबई में रहकर कार्य करता है। आरोप है कि कम दहेज लाने को कहकर ससुराल में उसका उत्पीड़न होता रहा है। उसका ससुर व जेठ उस पर बुरी नजर रखकर छेड़छाड़ करते थे। इस बाबत बताने पर उसके पिता ने थाने पर भी इसकी शिकायत की थी। 

यह भी आरोप है कि उसके ससुर ने 20 व 23 अगस्त की रात्रि उसके कमरे में घुसकर उसके साथ दुष्कर्म किया। उसने फोन पर पति से इसकी शिकायत की तो उसने तीन तलाक दे दिया। पुलिस ने इस मामले में एसपी (ग्रामीण) के आदेश पर महिला के पति आरिफ, जेठ आबिद व ससुर यामीन के विरुद्ध केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पति के विरुद्ध रिपोर्ट कराई
कस्बे के मोहल्ला नौमी निवासी सायरा ने थाने में दर्ज करायी रिपोर्ट में पति खलील पर आरोप लगाया है कि उसने 18 मार्च 2019 को उसे तीन तलाक दे दिया था। आरोप है कि तलाक देने बाद भी पति उसी के बैनामाशुदा घर में जबरन रह रहा है।

तलाक के बाद उसका खलील से पर्दा करना उचित हो गया है। आरोप है कि खलील उसके बच्चों के साथ भी झगड़ा करता है। पुलिस ने एसपी के आदेश पर महिला के पति खलील के विरुद्ध संबंधित धाराओं में केस दर्जकर जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें