फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी बोलीं- कश्मीर की जनता ने 70 साल तक झेला अनुच्छेद 370 का दंश

Sun, 15 Sep 2019 05:49 AM IST
मेरठ ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
विज्ञापन
स्मृति ईरानी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी और केंद्रीय राज्य मंत्री संजीव बालियान रविवार को सहारनपुर पहंचे हैं। यहां दोनों ने कई कार्यक्रमों में भाग लिया। साथ ही स्मृति ईरानी ने मंडी समिति रोड पर कॉमन फेसेलिटी सेंटर में वुड सीजनिंग प्लांट का उद्घाटन किया।

विज्ञापन


रविवार दोपहर 12:00 पर केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी सहारनपुर पहुंचीं। सबसे पहले जनजागरण कार्यक्रम के तहत शहर के मोहल्ला नुमाइश कैंप में एक परिवार के यहां पहुंचकर लोगों से बातचीत की। इसके बाद वह मोहल्ला बेरीबाग में पद्मश्री भारत भूषण के यहां पहुंची।

स्मृति ईरानी सहारनपुर में सरदार भगत सिंह के भाई सरदार कुलतर सिंह के आवास पर पहुंची। यहां उन्होंने कुलतर सिंह के पुत्र किरणजीत सिंह संधू सहित परिवार के लोगों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने शहीद भगत सिंह द्वारा भेजी गई अंतिम तिथि सहित अन्य दस्तावेजों का अवलोकन किया। यहां से वह अंबाला रोड स्थित रामतीर्थ केंद्र संपर्क और जनजागरण अभियान में भाग लेने पहुंचीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

स्मृति ईरानी - फोटो : अमर उजाला
गांधी पार्क स्थित जनमंच में आयोजित जनजागरण अभियान को लेकर होने वाले कार्यक्रम में भाग लेनें पहुंची, उनके साथ ही इस कार्यक्रम में केंद्रीय राज्य मंत्री संजीव बालियान भी शामिल हुए। 

राष्ट्रीय एकता अभियान के तहत सहारनपुर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 समाप्त किए जाने को लेकर केंद्र सरकार की खूब सराहना की। वहीं 70 साल से जम्मू कश्मीर में अनुच्छेद 370 की वजह से जनता से हुए खिलवाड़ को लेकर पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू और कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराया।

उन्होंने जवाहरलाल नेहरू पर टिप्पणी करते हुए कहा कि 70 साल तक जम्मू कश्मीर की जनता ने अनुच्छेद 370 को दंश के रूप में झेला है। जम्मू कश्मीर में वर्ष 1957 में बुलाए गए करीब 200 वाल्मीकि परिवार के लोगों को कभी उनके अधिकार नहीं मिल पाए और तरक्की नहीं होने दी। उन्हें हमेशा सफाई कर्मी बनाकर रखा गया।

केंद्रीय मंत्री ईरानी ने शाम चार बजे मंडी समिति रोड पर वुड कार्विंग प्लांट में लगाए गए प्लांट का उद्घाटन किया। इसके बाद वह मंडी समिति रोड से सड़क मार्ग से दिल्ली के लिए रवाना हो गईं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें