फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शौहर ने दिया तलाक, हलाला के बहाने देवर ने किया दुष्कर्म, लगा रही न्याय की गुहार

Sun, 23 Apr 2017 09:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ बागपत
विज्ञापन
तीन तलाक मुद्दा
विज्ञापन
बागपत में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तीन तलाक का मामला वर्तमान समय में चर्चा में है। जनपद में भी मंगलवार को तीन तलाक का एक ओर पेंचीदा मामला सामने आया है। पीड़ित ने बड़ौत के तहसील दिवस में डीएम और एसपी के सामने पहुंचकर कहा पति ने दो बार तलाक दिया। हलाला के नाम पर देवर ने दुष्कर्म किया। मुकदमा दर्ज है, लेकिन पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं कर रही है। एसपी ने महिला थाने की एसओ को तत्काल कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन


मामला बड़ौत का है। मंगलवार को पीड़ित तहसील दिवस में पहुंची। महिला ने डीएम ह्दय शंकर तिवारी और एसपी अजय शंकर राय से मिलकर बताया उसकी शादी तीन साल पहले दिल्ली के नंद नगरी थाना क्षेत्र के समी नामक के साथ हुई थी। शादी के बाद उसे दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाने लगा। विरोध किया तो पति ने 11 नवंबर 2016 को फोन पर ही तलाक दे दिया। कुछ दिन बाद पति ने उसे कॉल कर कहा उसने दिल्ली से फतवा लिया है, वह ससुराल आ जाए। बहाने से बुलाकर हलाला के नाम पर देवर ने बलात्कार किया। इस बीच उसे पता चला  उसके शौहर के दूसरी महिला के साथ अवैध संबंध हैं। विरोध किया तो पति ने फिर सामने खड़ी करके फरवरी में तलाक दे दिया। दो बार उसे तलाक दिया जा चुका है, देवर ने फरवरी में ही हलाला के नाम पर बलात्कार किया है। महिला थाने में 31 मार्च  को आईपीसी की धारा 498 ए, 323, 376, 506 और 3/4 में मुकदमा दर्ज कराया गया। पीड़ित ने कहा पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं कर रही है। एसपी ने महिला थाने की एसओ को त्वरित कार्रवाई के आदेश दिए हैं।

किसने क्या कहा?
एसपी अजय शंकर राय ने कहा कि पीड़ित का मुकदमा दर्ज है। आरोपियों की गिरफ्तारी जल्द से जल्द कराई जाएगी। महिला थाने की एसओ को जांच कर त्वरित कार्रवाई का आदेश दिया।
विज्ञापन


क्या करें पीड़ित?
पीड़ित के अनुसार वह महिला थाने के चक्कर काट रही है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। उसका पति दूसरी महिला के चक्कर में फंसा है, इस कारण उसे दो बार तलाक दे चुका है। दोनों परिवारों ने फैसले का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं माना। उसके साथ नाइंसाफी हुई है। फतवे के नाम पर उसे बहाने से बुलाया, हलाला कराया और फिर से तीन तलाक दे दिया। उसे न्याय चाहिए।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें