फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मायके से पत्नी नहीं आई साथ, पति ने फांसी लगाकर दे दी जान, सुसाइड से पहले वीडियो में कही ये बात

Sat, 17 Aug 2019 08:57 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
वायरल वीडियो में युवक रोता हुआ दिखा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बागपत जनपद में एक आत्महत्या का मामला सामने आया है। ससुराल वालों द्वारा पत्नी को साथ न भेजने से क्षुब्ध एक युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। इसकी सूचना पर युवक के ससुराल वाले भी उसके गांव पहुंचे तो गुस्साए परिजनों ने यहां आए साढ़ू की जमकर पिटाई कर दी। बाद में परिजनों ने युवक का अंतिम संस्कार कर दिया। आत्महत्या से पहले युवक ने एक वीडियो भी वायरल किया।

विज्ञापन


शादी के पांच महीने बाद युवक ने पत्नी को वीडियो कॉल कर लगा ली फांसी, ये रही वजह

थाना क्षेत्र के एक गांव का निवासी युवक शुक्रवार को जिले के ही एक गांव में स्थित ससुराल में पत्नी को लेने गया था। बताया जाता है कि साढ़ू के हस्तक्षेप के कारण ससुराल वालों ने उसकी पत्नी को साथ नहीं भेजा। मायूस होकर वह वापस लौट आया। रात में ही उसने खुद को कमरे में बंद कर लिया और फांसी लगाकर जान दे दी। इसकी जानकारी मिलने के बाद युवक के ससुराल वाले भी उसके घर पहुंचे तो गुस्साए परिजनों ने उसके साढ़ू को पकड़कर पीट दिया। बाद में अन्य ग्रामीणों ने बीच बचाव कर उन्हें शांत किया। इसके बाद परिजनों ने युवक का अंतिम संस्कार कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वीडियो में बोला... पत्नी को चेहरा भी नहीं दिखाना
युवक ने आत्महत्या करने से पहले एक वीडियो वायरल किया है। इसमें वह बोल रहा है कि वह अपनी पत्नी को लेने गया था। लेकिन वह नहीं आई। इससे क्षुब्ध होकर वह आत्महत्या कर रहा है। वीडियो में वह अपने दोस्तों के लिये कह रहा था कि उसका चेहरा भी उसकी पत्नी को नहीं दिखाना। वीडियो में वह अपने पुत्र के लिए भी बुरी तरह से रो रहा था। इस मामले में थाना प्रभारी रवेंद्र सिंह ने कहा कि घटना की जानकारी प्राप्त हुई। मगर इस संबंध में कोई तहरीर नही आई। जांच की जा रही है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें