मेरठ। बागपत रोड स्थित एक्सिस बैंक के एटीएम से रुपये निकालने गए विकास शर्मा के साथ धोखाधड़ी हुई। 26 मार्च को उन्होंने मशीन में कार्ड डाला लेकिन रकम नहीं निकली और कार्ड फंस गया। काफी प्रयास के बाद भी कार्ड बाहर न आने पर उन्होंने ग्राहक सेवा पर शिकायत की। ग्राहक सेवा ने उन्हें रद्द बटन दबाकर घर जाने और शाम को फोन आने को कहा। शाम तक फोन न आने पर विकास ने बैलेंस चेक किया तो पता चला कि उनके खाते से 54 हजार रुपये निकाल लिए गए थे केवल 189 रुपये बचे थे। उन्होंने बैंक, ग्राहक सेवा और टीपीनगर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। क्षेत्राधिकारी सौम्या अस्थाना ने बताया कि पुलिस सीसीटीवी कैमरे की फुटेज से जांच कर रही है।