किठौर (मेरठ)। कायस्थ बड्ढा में तीन दिन पूर्व सोमवार को हुई विवाहिता सोफिया की मौत के मामले में पुलिस ने नामजद आरोपी पति इकराम को गिरफ्तार कर लिया। उसे कोर्ट में पेश किया गया जहां से जेल भेज दिया। पुलिस का कहना है कि अन्य आरोपियों को भी शीघ्र गिरफ्तार किया जाएगा।
सीओ प्रमोद कुमार ने बताया कि 17 नवंबर को गांव कायस्थ बड्ढा में संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत हो गई थी। इस मामले में विवाहिता सोफिया के पिता हापुड़ के हाफिजपुर के गांव बडौदा सिहानी निवासी अकबर ने दहेज की मांग पूरी न होने पर उसकी पुत्री के साथ गाली गलौज, मानसिक उत्पीड़न कर मारपीट करने और उसकी हत्या करने का आरोप लगाते हुए पति इकराम, ससुर खुर्शीद, सास भूरी, देवर रिजवान, ननद समरून, ननदोई शाहरुख तथा इरफान समेत सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था।