फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: सिपाही पत्नी पर पति ने लगाया सामान ले जाने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बहसूमा। थाना बहसूमा क्षेत्र के गांव तजपुरा निवासी मोहित कुमार ने फलावदा थाना क्षेत्र के गांव दादूपुर निवासी पत्नी महिला सिपाही पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़ित पति ने रविवार को पुलिस में दी तहरीर में पत्नी से जान-माल का खतरा बताया है। आरोप लगाया कि सिपाही पत्नी पांच लोगों के साथ घर में घुसकर मारपीट की और लाखों का सामान व नकदी लूटकर ले गई। घटना एक सप्ताह पूर्व की है।
तजपुरा निवासी मोहित कुमार ने बताया कि उसकी शादी सात फरवरी 2022 को दादूपुर फलावदा निवासी कल्पना पोसवाल के साथ हुई थी। पत्नी पुलिस में सिपाही के पद पर तैनात है। अप्रैल 2024 से उसकी पत्नी अपनी मर्जी से उससे अलग होकर रह रही थी।
विज्ञापन

रविवार को पुलिस में दी तहरीर में बताया कि बीती 24 मई को उसकी पत्नी कमरे का ताला तोड़कर सोने-चांदी के जेवर, 1 लाख रुपये नकद, डबल बेड, फ्रिज, कूलर, वाशिंग मशीन, ड्रेसिंग टेबल, सोफा सेट, बर्तन, दो बड़े सूटकेस कपड़ों सहित दो गाड़ियों में भरकर ले गई। पीड़ित ने तीन नामजद व दो अज्ञात के खिलाफ थाने में तहरीर दे कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

वही इस संबंध में सीओ मवाना पंकज लवानिया का कहना है कि महिला सिपाही कल्पना अपना घरेलू सामान लेकर गई है। मौके पर डायल 112 भी पहुंची थी। मारपीट व लूटपाट के आरोप बेबुनियाद है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें