फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बागपत में जंगली सूकर का शिकार, पिता-पुत्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Thu, 06 Jun 2019 02:11 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बागपत में रमाला और ककड़ीपुर गांव के जंगल में शिकारियों ने धारदार हथियारों से काटकर जंगली सूकर का शिकार किया। इस दौरान सैकड़ों लोगों की भीड़ लग गई। शिकायत होने के बाद वन विभाग की टीम हरकत में आई। डिप्टी रेंजर बड़ौत मौके पर पहुंचे। आरोपी पिता और पुत्र एवं चार-पांच अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया।

विज्ञापन


बुधवार को दिल्ली-सहारनपुर हाइवे पर ककड़ीपुर पुलिस चौकी के निकट शिकारियों ने जंगली सूकर को घेर लिया। शिकार देखने के लिए सैकड़ों लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। घेराबंदी के बाद गन्ने के खेत में सूकर को पकड़ लिया और धारदार हथियार से हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया। इस बीच राहगीरों ने वन विभाग और पुलिस को मामले की जानकारी दी। डिप्टी रेंजर बड़ौत छत्रपाल सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे। सूकर के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। उन्होंने बताया कि रमाला निवासी सनस और उसके बेटे और कई  अज्ञात लोगों के खिलाफ वन जीव संरक्षण अधिनियम की धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया गया है। मामले की छानबीन की जा रही है। बर्बरता के साथ सूकर का शिकार किया।
विज्ञापन


नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें